किसानों के आंदोलन से गायब दिखे किसान, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन से जनता रही परेशान

शिवहर। कृषि कानून के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को देशव्यापी भारत बंद का शिवहर में मिलाजुला असर दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:16 AM (IST)
किसानों के आंदोलन से गायब दिखे किसान, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन से जनता रही परेशान
किसानों के आंदोलन से गायब दिखे किसान, कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन से जनता रही परेशान

शिवहर। कृषि कानून के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को देशव्यापी भारत बंद का शिवहर में मिलाजुला असर दिखा। सुबह दुकानें खुली रही, वहीं वाहनों की आवाजाही भी जारी रही। हालांकि, सुबह दस बजते ही राजद, कांग्रेस और भाकपा समेत महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। हैरत की बात यह कि, जिन किसानों के हक के लिए आंदोलन किया गया था वह प्रदर्शन के दौरान कही नजर नहीं आए। शिवहर और तरियानी में जगह-जगह सड़क जाम और टायर जलाकर आगजनर करने के चलते आवागमन बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही। इससे लोगों को परेशानी हुई। शिवहर शहर में बेलसंड विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाल आक्रोश जताया गया। वहीं जीरोमाइल के पास सड़क जाम कर दिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके चलते शिवहर जीरोमाइल से मेन रोड, जीरोमाइल -सीतामढ़ी रोड और जीरोमाइल-जिला गेट-तरियानी मुजफ्फरपुर रोड में आवागमन ठप रहा। दस बजे के बजे से अन्य इलाकों में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध जता रहे है। बेलसंड से राजद विधायक संजय गुप्ता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि केंद्र सरकार की तीनों कृषि कानून किसानों को मजदूर बनाने वाली है। इससे किसानों का नहीं बल्कि कारपोरेट घरानों का भला होगा। कहा कि, केंद्र की सरकार किसानों की आय दोगुना करने का दावा करती है। लेकिन अगर यह कानून लागू हो गया तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मो. इश्तियाक अहमद खां, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव शत्रुघ्न सहनी, कामरेड हैदर अली, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रेम शंकर पटेल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सुमित कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा, खुशनंदन यादव, संजय सिंह, विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, युवा राजद जिलाध्यक्ष विनोद राय, नगर राजद अध्यक्ष अशरफ अली, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, अरविद राय, शशि रंजन यादव, मनीष पांडे संजय सिंह, अनिल यादव, नागेन्द्र यादव, अशरफ़ अली, जगा राम, ललन राय, मो.आलम व काग्रेस प्रवक्ता मुकेश सिंह आदि शामिल हैं। उधर, बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। उधर, तरियानी में बासठपुर के पास राजद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और राजद नेता सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में शिवहर-मुजफ्फरपुर एसएच को जाम रखा। वहीं टायर जला नारेबाजी की।

chat bot
आपका साथी