सामूहिक प्रयास से होगा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा का उन्मूलन: एसडीओ

गुरुवार को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा रोकथाम विषयक जागरुकता कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:21 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 01:21 AM (IST)
सामूहिक प्रयास से होगा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा का उन्मूलन: एसडीओ
सामूहिक प्रयास से होगा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा का उन्मूलन: एसडीओ

शिवहर। गुरुवार को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा रोकथाम विषयक जागरुकता कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नबाव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिपराही स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कलावती जियालाल उच्च विद्यालय अंबा कला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें एकल दौड़, चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर में एसडीओ आफाक अहमद शामिल उद्दघाटन सत्र में शामिल हुए। वहीं बच्चों को प्रतियोगिता के दौरान हौसला-अफजाई की। उन्होंने बाल विवाह एवं दहे•ा प्रथा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। कहा कि इस तरह की कुप्रथा से समाज हर मोर्चे पर कमजोर हो रहा है वहीं इसके आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान भी है। आह्वान किया कि हम सभी को इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया। जिसे विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कृत किया। मौके पर विद्यालय के एचएम दीपक ¨सह, शिक्षिका रेणु झा सहित विकर्षक परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी