सरकार से निराश, अब भोले बाबा की आस

सोमवार को शिवहर में एक अलग इतिहास बन गया। धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम अमूमन सरकारी दफ्तरों के आगे या चौक चौराहे पर होते रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:49 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:49 AM (IST)
सरकार से निराश, अब भोले बाबा की आस
सरकार से निराश, अब भोले बाबा की आस

शिवहर। सोमवार को शिवहर में एक अलग इतिहास बन गया। धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम अमूमन सरकारी दफ्तरों के आगे या चौक चौराहे पर होते रहे हैं। जिला में पहली बार आंगनबाड़ी सेविकाओं ने देकुली धाम स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ के मंदिर में जाकर गुहार लगाई। कहा कि हे भोलेनाथ मुख्यमंत्री की ज्ञान दो कि वो हमारी मांगे मान लें। हद तो यह कि आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिकाओं ने मंदिर परिसर में मौजूद पंडितों से पार्थिव पूजन भी कराया। पूछने पर बताया कि सरकार से निराश अब भोले भंडारी महादेव पर आस टिकी है। वहीं विश्वास जताया कि भगवान हमलोंगों की समस्या को जरुर दूर करेंगे। बता दें कि जिले की आंगनबाड़ी कर्मी अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर बीते 12 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस बीच प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया गया। वहीं सीडीपीओ कार्यालय के सामने लगातार धरना का क्रम जारी है। ¨कतु प्रर्दशनकारियों का आज का कदम अपने आप में अनूठा है। वहीं महिलाओं की आध्यात्मिक संचेतना एवं आस्था का प्रमाण भी। प्रर्दशनकारियों ने मंदिर परिसर में घंटों रुककर जहां अपनी मांगे दुहराई। वहीं नारेबाजी भी की। मौके पर संघ की जिलाध्यक्ष मीरा उपाध्याय, सचिव रागिनी ¨सह, संयोजक मंडल सदस्य हरिश्चंद्र प्रसाद ¨सह एवं लालबाबू उपाध्याय, रेणु कुमारी, सुधा ¨सह, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, नगमा खातून, शैल देवी, तलत नाज, मीरा गुप्ता, किरण कुमारी, मंजू यादव एवं रेखा कुमारी सहित अन्य सेविका/सहायिकाएं मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी