कोरोना से मुक्त हुआ शिवहर, नहीं मिला एक्टिव केस

शिवहर। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच शुक्रवार को शिवहर जिले ने एक और उपलब्धि हा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:55 PM (IST)
कोरोना से मुक्त हुआ शिवहर, नहीं मिला एक्टिव केस
कोरोना से मुक्त हुआ शिवहर, नहीं मिला एक्टिव केस

शिवहर। कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच शुक्रवार को शिवहर जिले ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। शुक्रवार को शिवहर जिला कोरोना मुक्त हो गया। जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। जबकि, दो संक्रमितों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दे दी। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना का एक भी मामला नहीं रह गया है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या चार हजार 448 में चार हजार 386 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। बताते चलें कि, जुलाई के पहले सप्ताह से ही जिले में कोरोना का केस नहीं मिल रहा था। 15 जुलाई को एक नया केस मिला था। इसके बाद एक और केस सामने आया था। इस तरह पिपराही और तरियानी प्रखंड में एक-एक केस मिला था। शुक्रवार को दोनों मरीज स्वस्थ्य हो गए। इधर, जिले में शुक्रवार को कुल एक हजार 803 लोगों की जांच की गई। जिसमें एक भी नया मरीज नहीं मिला। इसके तहत डुमरी कटसरी प्रखंड में 298, पिपराही में 360, पुरनहिया में 300, शिवहर पीएचसी में 360, तरियानी में 435 व सदर अस्पताल में 50 लोगों की जांच की गई। बताते चलें कि, जिले में अबतक कुल चार लाख 21 हजार 671 लोगों का कोरोना जांच किया जा चुका है। इसकी जानकारी डीपीआरओ कुमार विवेकानंद ने दी है। बताया कि, शुक्रवार को कोरोना के दो मरीज स्वस्थ्य हो गए। इसके बाद जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं रह गया है। इधर, कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने और कोरोना का एक भी मरीज नहीं रहने के मामले में शिवहर जिले को सूबे में पांचवा स्थान मिला है। इसकी जानकारी डीएम सज्जन राजशेखर ने दी है। वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण बाधित शिवहर। जिले में शुक्रवार को एक बार फिर टीकाकरण अभियान बाधित रहा। वैक्सीन के अभाव में जिले के किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हो पाया। वहीं टीकाकरण कराए आए लोग बगैर टीका लगवाएं लौट गए। बताते चलें कि, अबतक जिले के एक लाख 41 हजार 37 लोगों को पहला व 31 हजार 223 लोगों को दूसरा डोज पड़ चुका है। बताया गया हैं कि, अब शनिवार को वैक्सीन आने के बाद लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। यह पहला मौका नहीं है जब वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण बाधित हुआ है। जुलाई माह में कई बार अभियान बाधित हुआ है।

chat bot
आपका साथी