सदर अस्पताल की व्यवस्था होगी बेहतर, लोगों को मिलेगा सेवाओं का लाभ : सीएस

शिवहर। सिविल सर्जन डा. राजदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल की व्यवस्था और अधिक बेहतर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM (IST)
सदर अस्पताल की व्यवस्था होगी बेहतर, लोगों को मिलेगा सेवाओं का लाभ : सीएस
सदर अस्पताल की व्यवस्था होगी बेहतर, लोगों को मिलेगा सेवाओं का लाभ : सीएस

शिवहर। सिविल सर्जन डा. राजदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि, सदर अस्पताल की व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी। आम जनता को तमाम सेवाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बुधवार को सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने कहा कि, सदर अस्पताल को अत्याधुनिक बनाना उनकी प्राथमिकता है। सदर अस्पताल में लिफ्ट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं आक्सीजन प्लांट का भी काम तेजी से चल रहा है। ब्लड बैंक और पीकू वार्ड की स्थापना की भी पहल जारी है। इस दौरान सीएस ने सीएस ने सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और कर्मियों की उपस्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने पूछताछ केंद्र, दवा काउंटर, इमरजेंसी रूम, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी, एनआरसी, विभिन्न जांच केंद्र, ऑपरेशन रूम एवं सामान्य वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल कचरा का सही तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर सभी चिकित्सक और कर्मी मौजूद रहे। पढ़ाया सेवा भाव का पाठ ::

शिवहर : निरीक्षण के दौरान सीएस ने चिकित्सक और कर्मियों को सेवा भाव का पाठ पढ़ाया। चिकित्सक और कर्मियों से कहा- सेवा भाव नहीं होने दें कम, जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें मरीजों की सेवा। कहा कि सभी चिकित्सक और कर्मी ससमय अस्पताल पहुंचे और अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करें। अगर कोई कर्मी समय पर डयूटी पर नहीं आते हैं और काम में लापरवाही बरतते हैं वैसे कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपलब्ध संसाधन के आधार पर अस्पताल बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर रहा है, इसे और अच्छा करने की जरूरत है। यह सभी की सहभागिता से ही संभव है। सरकार की ओर से अधिकांश संसाधन उपलब्ध कराया गया है। जरूरत है हम लोगों को इसके बेहतर संचालन करने की। मरीजों का लिया हाल-चाल:::

शिवहर : निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन जनरल वार्ड में पहुंचे और मरीजों से हाल-चाल भी जाना। मरीजों से बातें की। सिविल सर्जन ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ने मरीजों से बेड पर बिछाने के लिए चादर, खाना आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को हर-हाल में समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

chat bot
आपका साथी