लोजपा अध्यक्ष चिराग का शिवहर दौरा आठ को

शिवहर। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान आठ अगस्त को शिवहर दौरे पर होंगे। आर्शीवाद यात्रा के तहत

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:45 PM (IST)
लोजपा अध्यक्ष चिराग का शिवहर दौरा आठ को
लोजपा अध्यक्ष चिराग का शिवहर दौरा आठ को

शिवहर। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान आठ अगस्त को शिवहर दौरे पर होंगे। आर्शीवाद यात्रा के तहत वह आठ अगस्त को शिवहर पहुंचेंगे। साथ ही लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय की शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शहादत दिवस और चिराग के दौरे को लेकर रसीदपुर वार्ड 11 स्थित लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे के आवास पर उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही आयोजन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने के लिए संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि, चिराग के दौरे के बाद शिवहर की राजनीति की तस्वीर बदलेगी। बैठक में सूबे में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार, लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था व अफसरशाही पर विरोध जताया गया। मौके पर उपाध्यक्ष रामनिरंजन सिंह, राजू मिश्रा, अजय शर्मा, नगर अध्यक्ष रामबालक राय, दलित सेना के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष विभूति कुमार सिंह, रामकरण पासवान, गोल्डन पांडे, पप्पू गुप्ता, रघुनाथ पांडेय, रामअयोध्या राय, दीपक मिश्रा, शशि शेखर पांडे, विजय राम, गौरीशंकर राम, हरिदर पासवान, धनंजय कुमार यादव, सुबोध पासवान, आनंदी देवी, सरिता देवी, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू झा, निर्भय कुमार झा, विजय दुबे, रघुवीर पासवान, नीरज श्रीवास्तव, शिवम पासवान, ललन मिश्रा, राहुल झा, प्रेम झा, रामानंद पहारपुरी, धरीक्षण साह, दिनेश कुमार यादव व प्रभुनाथ पंडित आदि उपस्थित थे। लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. संजय कुमार पांडेय के शहादत दिवस समारोह में भी लेंगे भाग। आयोजन की सफलता को जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक।

chat bot
आपका साथी