छठ घाट एवं विधि व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

बुधवार को एक ओर जहां जिलावासी छठ मनाने में तल्लीन थे वहीं डीएम अरशद अजीज एसपी संतोष कुमार,एसडीओ आफाक अहमद, बीडीओ तौकीर हाशमी, नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय एवं पु अ नि र¨वद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार की शाम एवं बुधवार को अल्लसुबह ही छठ घाटों एवं विधि व्यवस्था का अवलोकन करते देखे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:52 PM (IST)
छठ घाट एवं विधि व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा
छठ घाट एवं विधि व्यवस्था का डीएम ने लिया जायजा

शिवहर। बुधवार को एक ओर जहां जिलावासी छठ मनाने में तल्लीन थे वहीं डीएम अरशद अजीज एसपी संतोष कुमार,एसडीओ आफाक अहमद, बीडीओ तौकीर हाशमी, नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार राय एवं पु अ नि र¨वद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ मंगलवार की शाम एवं बुधवार को अल्लसुबह ही छठ घाटों एवं विधि व्यवस्था का अवलोकन करते देखे गए। इस दौरान पदाधिकारियों का काफिला अदौरी स्थित बागमती नदी के तट पर बने छठ घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। वहीं मुख्यालय के नगर पंचायत स्थित पछियारी पोखर व अन्य घाटों का भी जायजा लिया। डीएम श्री अजीज ने आवाम से लोक आस्था का महान पर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया। वहीं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं अन्य अधिकारी व पुलिस बल को सुरक्षा एवं विधि संधारण के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया। - बनाए गए थे कंट्रोल रुम शांतिपूर्वक छठ मनाने को जिला प्रशासन ने अपने स्तर से पूरी चौकस व्यवस्था कर रखी थी। हर चिन्हित छठ घाटों पर दंडाधिकारी सहित पुलिस बल के अतिरिक्त सादे लिबास में भी सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वहीं मुख्यालय में कंट्रोल रुम भी बना था जहां से हर अधिकारी सीधे संपर्क में थे। इधर पछियारी पोखर स्थित छठ घाट पर भीड़ के मद्देनजर कंट्रोल रुम एवं खोया- पाया काउंटर खोला गया था। जहां से भीड़ नियंत्रण सहित अन्य दिशा निर्देश उद्घोषित किए जा रहे थे। कुल मिलाकर हर गांव एवं घरों में मनाया जानेवाला पर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

chat bot
आपका साथी