मुखिया पर जान से मारने की धमकी का आरोप

मुखिया द्वारा बरती जा रही अनियमितता का विरोध करने पर सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:20 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:20 AM (IST)
मुखिया पर जान से मारने की धमकी का आरोप
मुखिया पर जान से मारने की धमकी का आरोप

शिवहर । मुखिया द्वारा बरती जा रही अनियमितता का विरोध करने पर सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। पिपराही प्रखंड के बेलवा वार्ड नं. 3 निवासी विनय कुमार ने पिपराही थाने में रपट दर्ज कराते हुए बेलवा पंचायत के मुखिया कमलेश पासवान पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। वहीं जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। आवेदन की पुष्टि थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने की है। आवेदक विनय कुमार का कहना है कि पंचायत की योजनाओं में मुखिया कमलेश पासवान द्वारा बड़े पैमाने पर लूट की जा रही है। खुलेआम कमीशन लेकर ही पशुपालको को नाद निर्माण की राशि दी जा रही है। दूसरे नाद निर्माण का काम भी मुखिया अपने चहेतों से करवा रहे हैं। इसी को मैंने वाट्स ऐप ग्रुप पर डाल दिया। इसके बाद उक्त मुखिया द्वारा फोन पर न सिर्फ गाली गलौज की बल्कि घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी तब से मैं और मेरा परिवार खौफ में जी रहा हूं। कहा कि मुखिया के धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग मेरे पास है जिसे मैंने एसपी साहब को भी भेज दिया है। वहीं इधर आरोपित मुखिया कमलेश पासवान की माने तो विनय कुमार पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में ठेकेदारी के लिए हम पर दबाव बनाते हैं। मेरे इंकार करने पर हमसे बतौर कमीशन 2 लाख रुपये रंगदारी की मांग की जो मैं नहीं दे सकता। इसलिए हम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुखिया से जब बातचीत की ऑडियो क्लीप की बाबत हकीकत पूछा तो मुखिया ने सिरे से नकारते हुए ऑडियो को फर्जी करार दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार मुखिया कमलेश पासवान द्वारा अनुसूचित जाति / जनजाति थाना में विनय कुमार के खिलाफ आवेदन दिया गया है जिसमें गाली देने, अपमानजनक बातें कहने एवं दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। फिलवक्त मुखिया द्वारा धमकी की खबर सोशल मीडिया से लोगों की जुबान पर चढ़ गई। सर्वत्र इसकी जोर शोर से चर्चा हो रही है। लोगबाग अपने स्तर से घटना की मीमांसा कर रहे हैं। वर्जन : इस आशय का मामला संज्ञान में आया है। जांचोपरांत दोषी पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संतोष कुमार

एसपी, शिवहर ।

chat bot
आपका साथी