शिवहर में शराब के धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, रोड़ेबाजी

शिवहर/ पिपराही। जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के सिगाही गांव में शराब के धंधेबाज को शरा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:22 PM (IST)
शिवहर में शराब के धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, रोड़ेबाजी
शिवहर में शराब के धंधेबाज को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, रोड़ेबाजी

शिवहर/ पिपराही। जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के सिगाही गांव में शराब के धंधेबाज को शराब बेचजे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लौट रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दो दर्जन से अधिक लोगों ने आरोपी को लेकर जा रही पुलिस वाहन पर रोड़ेबाजी कर दी। वहीं पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने आरोपी को बचाने और पुलिस से छुड़ाने का भी असफल प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की टीम आरोपी को लेकर थाना पहुंचने में कामयाब रही। घटना की बाबत थानाध्यक्ष राज कौशल के बयान पर पिपराही थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें सिगाही निवासी रामू पासवान के अलावा 20-25 अज्ञात को आरोपित किया गया है। पुलिस ने रामू पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया हैं कि, शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस की टीम सिगाही गांव में छापेमारी करने गई थी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर झाड़ी में शराब छिपाकर रखने और बेचजे हुए रंगेहाथ रामू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस की टीम रामू पासवान को लेकर लौट रही थी। तभी रामू पासवान द्वारा शोर मचाना शुरू कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेरने का प्रयास किया। विफल होने पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष राज कौशल ने बताया कि, थाने में सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त करने को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं आरोपितों को चिन्हित किया जा रहा है। तरियानी में शराब का धंधेबाज पकड़ाया तरियानी। तरियानी छपरा पुलिस ने छापेमारी कर शराब मामले के फरार धंधेबाज को उसके घर से नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष सैफ अहमद खान, सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार रजक व सशस्त्र बल की टीम ने तरियानी छपरा चौर टोला में छापेमारी कर धंधेबाज जलेश्वर राम को गिरफ्तार किया। दो दिन पूर्व की गई कार्रवाई में पुलिस ने पांच लीटर देसी शराब बरामद की थी। हालांकि, मौके से धंधेबाज जलेश्वर राम मौके से भाग निकला था। इसके बाद से पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

chat bot
आपका साथी