बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि

बुधवार को बागमती के वेग में वृद्धि देखी गई वहीं जलस्तर लाल निशान को छूने के करीब है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:23 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:23 AM (IST)
बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि
बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि

शिवहर। बुधवार को बागमती के वेग में वृद्धि देखी गई वहीं जलस्तर लाल निशान को छूने के करीब है। शाम छह बजे की मीटर रीडिग 61.21 दर्ज की गई जो लाल निशान से महज सात सेंटीमीटर नीचे है। इसके साथ ही जिलावासियों में संभावित बाढ़ की चिता बढ़ रही। निचले भागों में जहां से पानी उतरने लगा फिर से जल भराव की आशंका बढ़ रही। लोग ऊंचे स्थानों पर ठिकाना बनाने की तैयारी कर रहे। जिला प्रशासन एवं बागमती प्रमंडल द्वारा तटबंधों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही। होमगार्ड के जवान सतत निरीक्षण कर रहे। उन्हें विशेष ताकीद की गई है कि कहीं किसी तरह की विपरीत परिस्थिति नजर आए तो अविलंब सूचना दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

chat bot
आपका साथी