शिवहर में बागमती नदी लाल निशान के पार

बढ़ते- घटते जलस्तर के साथ शुक्रवार को बागमती नदी लाल निशान को पार कर गई। इसके साथ ही नदी के आसपास स्थित गांवों के निचले हिस्से जलमग्न होते चले गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:33 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:11 AM (IST)
शिवहर में बागमती नदी लाल निशान के पार
शिवहर में बागमती नदी लाल निशान के पार

शिवहर। बढ़ते- घटते जलस्तर के साथ शुक्रवार को बागमती नदी लाल निशान को पार कर गई। इसके साथ ही नदी के आसपास स्थित गांवों के निचले हिस्से जलमग्न होते चले गए। तटबंध के भीतर या फिर अन्य प्रभावित गांवों के निवासियों की

चिता बढ़ गई हैं। कई जगह लोग घर खाली कर वैकल्पिक स्थानों पर शरण ले रखे हैं। डीएम अवनीश कुमार सिंह बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान के साथ बेलवा घाट पहुंचे। जहां बाढ़ के पानी से घिरे इनरवा गांव तक पहुंचने को नाव का सहारा लिया। प्रभावित लोगों को कहा कि अलर्ट रहें घबराएं नहीं। प्रशासन द्वारा हर संभव सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे। इसके बाद बागमती नदी या

कहीं अन्यत्र निजी नावों के परिचालन बंद करने का सख्त निर्देश दिया। विपरीत परिस्थितियों के मोटर वोट का परीक्षण किया गया। लाइफ जैकेट की बाबत आपदा प्रभारी उमाशंकर कुमार से जानकारी ली। वहीं कहा कि बाढ़ को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद रहेंगी और सभी अलर्ट मोड में रहेंगे। बाढ़ की विभीषिका से बचाव को जरुरी शरण स्थल, सामुदायिक किचन, सहित अन्य सरंजाम का

पुनर्निरीक्षण करने का निर्देश आपदा प्रभारी को दिया। साथ ही तटबंधों की

सतत निगरानी जरूरी बताया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी