प्रशासन ने थामी कमान, पिपराही के इलाकों में फ्लैग मार्च

शिवहर। पंचायत चुनाव के तहत 29 नवंबर को होने वाले मतदान को पिपराही प्रखंड में शनिवार को प्रचार का शोर थमते ही प्रशासन ने व्यवस्था की कमान थम ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:48 PM (IST)
प्रशासन ने थामी कमान, पिपराही के इलाकों में फ्लैग मार्च
प्रशासन ने थामी कमान, पिपराही के इलाकों में फ्लैग मार्च

शिवहर। पंचायत चुनाव के तहत 29 नवंबर को होने वाले मतदान को पिपराही प्रखंड में शनिवार को प्रचार का शोर थमते ही प्रशासन ने व्यवस्था की कमान थम ली। शाम ढलते ही प्रशासनिक टीम एक्शन में आए। प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर हटवाएं गए। इसके पूर्व एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी व एसडीपीओ संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसडीओ-एसडीपीओ ने लोगों से मिलकर बातचीत की। मतदान को लेकर उनकी परेशानी सुनी। साथ ही निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की। जबकि थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने सघन सर्च अभियान भी चलाया। उधर, जिला लाल कलावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाकला स्थित कलस्टर सेंटर से शनिवार को चुनाव कर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया।

उधर, डीएम सज्जन राजशेखर ने बताया कि इलाके में स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव की तमाम तैयारियां की गई है। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल और पुलिस बल की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान विधि व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिपराही में थमा प्रचार का शोर अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत शिवहर। पंचायत चुनाव के तहत पिपराही प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर शनिवार की शाम प्रचार समाप्त हो गया। अंतिम दिन देर शाम तक प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनता से जीत का आर्शीवाद लिया। कई इलाकों में प्रत्याशियों के समर्थन में रैली भी निकाली गई। उधर, पिपराही प्रखंड के परसौनी बैज पंचायत में निवर्तमान मुखिया सह मुखिया प्रत्याशी पिकू सहनी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जीत का आर्शीवाद भी लिया। इस दौरान पिकू सहनी ने कहा कि इलाके की जनता ने उन्हें मुखिया चुना था। जहां तक हुआ पंचायत का विकास कराया। आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। कहा कि जनता के स्नेह, सहयोग और समर्थन की बदौलत इस बार भी वह मैदान में है।

chat bot
आपका साथी