सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पिपराही-पुरनहिया में लगाए गए 71-71 पौधे

शिवहर /पुरनहिया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भी भाजपाईयों ने पौधारोपण कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:53 PM (IST)
सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पिपराही-पुरनहिया में लगाए गए 71-71 पौधे
सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पिपराही-पुरनहिया में लगाए गए 71-71 पौधे

शिवहर /पुरनहिया। पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को भी भाजपाईयों ने पौधारोपण कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की। भाजपा पुरनहिया एवं पिपराही मंडल द्वारा विभिन्न शक्ति केंद्रों पर 71 औषधीय और फलदार पौधे लगाए गए। भाजपा पिपराही मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे के के नेतृत्व में पिपराही मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर 71 पौधों का पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी की ओर से सात अक्टूबर तक पार्टी सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मौके पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री पंकज पांडे, आईटी सेल संयोजक राजीव पांडे, मंडल उपाध्यक्ष विकास पासवान, मंडल मंत्री राम पासवान, शक्ति केंद्र प्रमुख शिवनाथ पंडित, बूथ अध्यक्ष सुनील पांडे, रोहित भारती, रामचंद्र कुशवाहा, मनोज राम, मंडल कार्यसमिति सदस्य कौशल किशोर कौशिक, बचन गिरी, संतोष गिरी, इंदल राय व संजय राय समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उधर, पुरनहिया में पीएम मोदी के जन्म दिवस पुरनहिया मंडल भाजपा द्वारा 71 पौधे लगाए गए। कार्य मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने भग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ और एनडीए की सरकार बनी। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मिशन के अन्तर्गत हर क्षेत्र में विकास कार्य किया गया। उन्होंने भारत के मान सम्मान को विश्व के पटल बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय जगत में अपनी ताकत को मजबूत बनाया।मौके पर पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह राणा, अमोद सिंह, शुशांत शेखर, सतीश कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह, राम विनय सिंह, राजीव द्विवेदी, अरुण सिंह व जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता विनय कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी