शिवहर में मुखिया प्रत्याशी के भोज में शामिल 150 लोग बीमार

जिले के शिवहर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के ताजपुर गांव में एक मुखिया प्रत्याशी के भोज में शामिल डेढ़ सौ लोग बीमार हो गए। पेट-दर्द और उलटी की शिकायत के बाद मची अफरातफरी के बीच 75 लोगों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सदर अस्पताल से तीन एंबुलेंस लगातार मरीजों को ढोने में लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:52 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:52 AM (IST)
शिवहर में मुखिया प्रत्याशी के भोज में शामिल 150 लोग बीमार
शिवहर में मुखिया प्रत्याशी के भोज में शामिल 150 लोग बीमार

शिवहर । जिले के शिवहर प्रखंड के ताजपुर पंचायत के ताजपुर गांव में एक मुखिया प्रत्याशी के भोज में शामिल डेढ़ सौ लोग बीमार हो गए। पेट-दर्द और उलटी की शिकायत के बाद मची अफरातफरी के बीच 75 लोगों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, सदर अस्पताल से तीन एंबुलेंस लगातार मरीजों को ढोने में लगी है। इसके अलावा लोग निजी वाहन से भी मरीजों को सदर अस्पताल पहुंचाने में लगे है। लोगों की माने तो बीमार लोगों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ का आसपास के निजी अस्पतालों में भी इलाज जारी है। देररात तक मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का क्रम जारी है। बीमार लोगों में बच्चे भी शामिल है। सिविल सर्जन डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक और कर्मियों की टीम सदर अस्पताल में मरीजों का इलाज करने में लगी है। चिकित्सकों की एक टीम को ताजपुर गांव में भी भेजा गया है। इधर, मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। डीएम सज्जन राजशेखर के निर्देश पर एडीएम शंभु शरण, एसडीओ मो. इश्तियाक अली अंसारी, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, शिवहर बीडीओ राकेश कुमार, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद समेत पुलिस प्रशासन की टीम सदर अस्पताल में कैंप कर रही है। फिलहाल सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल है।

बताया गया हैं कि, बुधवार को ताजपुर पंचायत के एक मुखिया प्रत्याशी द्वारा नामांकन बाद भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के सभी लोग शामिल हुए थे। मछली-चावल खाने के बाद सभी को पेट दर्द और उलटी होने लगी। वहीं लोग बेहोश होने लगे। एक के बाद एक मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने जैसे-तैसे बीमार लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया। रात साढ़े दस बजे तक सदर अस्पताल में 75 मरीजों को भर्ती किया गया। बीमार लोगों के नाम:-

मुकेश बैठा, श्याम लाल बैठा, मनोज बैठा, चंदन बैठा, दिनेश बैठा, श्याम बाबू सहनी, रामावतार सहनी, मीना देवी, शांति देवी, मंतोरिया देवी, राकेश कुमार, अशोक कुमार, जोगी सहनी, गोलू कुमार, गुड्डू कुमार, राम बाबू कुमार, श्यामा पासवान, मंटू राय, देवलत देवी, रेखा कुमारी, बिगन कुमार, राम अयोध्या, सोले लाल सहनी, शिवजी, शंकर राय, अर्जुन सिंह।

------------------------

बीमार लोगों का इलाज जारी है। सीएस के नेतृत्व में मेडिकल टीम मरीजों का इलाज कर रही है। स्थिति नियंत्रण में है। मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। पूरा प्रशासनिक तंत्र और स्वास्थ्य विभाग की टीम सदर अस्पताल में कैंप कर रही है।

- मो. इश्तियाक अली अंसारी, एसडीओ शिवहर।

chat bot
आपका साथी