शिवहर नपं अध्यक्ष सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

रविवार को जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह नपं कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी भी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 12:33 AM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 06:13 AM (IST)
शिवहर नपं अध्यक्ष सहित 10 कोरोना पॉजिटिव
शिवहर नपं अध्यक्ष सहित 10 कोरोना पॉजिटिव

फोटो : 06 एसईओ 4

- कुल संक्रमितों की संख्या 863 पर पहुंची - नपं कार्यालय बना कंटेनमेंट जोन - अभी एक्टिव हैं 149 मामले

शिवहर। रविवार को जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह, नपं कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी भी शामिल हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे नपं अध्यक्ष ने लोगों से कोरोना को लेकर आवश्यक सावधानी के प्रति गंभीर रहने की बात कही है वहीं शारीरिक दूरी एवं साफ सफाई के प्रति सचेत किया है। इधर आज के केस को लेकर मुख्यालय में हड़कंप का आलम है। वहीं नपं कार्यालय को बांस बल्लों से घेर प्रतिबंधित क्षेत्र का बोर्ड लगा दिया गया है। बता दें कि आज के 10 मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 863 पर जा पहुंची है। वहीं एक ओर जहां 10 नए केस सामने आए वहीं 11 प्रभावित स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 160 से घटकर 149 पर आ गई है। सनद रहे कि एक कोरोना मरीज की मौत शुरुआती दिनों में हुई थी उसके बाद से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। हां, एक बात और कि अब तक 713 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। यह भी बताया जा रहा कि एक ऑनलाइन मार्केटिग कंपनी के दो डिलेवर ब्याय की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से जिले में एक बार फिर से कोरोना को लेकर भय गहरा होता दिख रहा। कितु आश्चर्य कि इसके मुताबिक आवश्यक सावधानियां नहीं दिख रही जबकि वक्त की मांग के मुताबिक अतिरिक्त सतर्कता बरतने की दरकार है।

chat bot
आपका साथी