तरैया में विष्णु महायज्ञ की तैयारी पूरी

तरैया प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज स्थित बेनीपुरी बाबा के दरबार में आगामी 17 नवम्बर से आयोजित होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ की तैयारी अंतिम दौर में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:49 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:49 PM (IST)
तरैया में विष्णु महायज्ञ की तैयारी पूरी
तरैया में विष्णु महायज्ञ की तैयारी पूरी

सारण। तरैया प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज स्थित बेनीपुरी बाबा के दरबार में आगामी 17 नवम्बर से आयोजित होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ की तैयारी अंतिम दौर में है। यज्ञ स्थल पर गुरुवार को यज्ञ कमिटी का गठन किया गया। स्वामी श्री मधुसुदनाचार्ज जी महाराज की अध्यक्षता में कमिटी गठित की गई। यज्ञ संचालन, अर्थ व्यवस्था, कार्य संपादन, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य कार्यो की जिम्मेवारी अलग - अलग कमिटी गठित कर सौंपी गई। यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख हरि शंकर ¨सह व देव कुमार ¨सह को संयुक्त रूप से मनोनित किया गया। वहीं सचिव कमला प्रसाद व राजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी व चन्देश्वर राम, संरक्षक वीरेंद्र ¨सह, राम किशोर ¨सह, नन्दकिशोर ¨सह, रविन्द्र मांझी को चुना गया। उत्प्रेरक प्रेरणास्त्रोत गुरुचरण शर्मा, यज्ञ संरक्षक संत शिरोमणी श्री नारद जी महाराज व यज्ञ संयोजक स्वामी श्री मधुसुदनाचार्य जी महाराज होंगे। स्वामी श्री मधुसुदनाचार्य जी महाराज ने कहा कि यज्ञ की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यज्ञस्थल पर देश व प्रदेश के विभिन्न कोने से संतो का आगमन होने लगा है। इस यज्ञ में उत्तर भारत के प्रसिद्ध संत जियर स्वामी जी महाराज का आगमन होने जा रहा है। 17 नवम्बर को कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारम्भ होगा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलेगी और पानापुर के गंडक नदी तट पर स्थित मथुराधाम से जलभरी की जायेगी।

बता दें तरैया प्रखंड क्षेत्र में एक माह में हीं दो दो विष्णु महायज्ञ होने वाला है। तरैया के बेनीपुरी बाबा के परिसर में 17 से 23 नवंबर तक तथा तरैया के गवन्द्री में 24 नवम्बर से दो दिसंबर तक। दो दो स्थानों पर यज्ञ की तैयारी चल रही है जिससे पूरा क्षेत्र भगवा से पट गया है और सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी