डूबने से दो बच्चों की मौत

बलिगांव  पंचायत स्थित लतरहिया अनुसूचित जाति बस्ती में अपने घर के पीछे शुक्रवार शाम गंडकी नहर में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
डूबने से दो बच्चों की मौत
डूबने से दो बच्चों की मौत

संसू, परसा/मांझी: बलिगांव पंचायत स्थित लतरहिया अनुसूचित जाति बस्ती में अपने घर के पीछे शुक्रवार शाम गंडकी नहर में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक बलिगांव पंचायत स्थित लतरहिया गांव निवासी राजू राम का दस वर्षीय पुत्र सूरज कुमार था। शनिवार की सुबह शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि शुक्रवार की संध्या सूरज अपने घर के पीछे नहर में नहाने गया था। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। देर शाम तक उसके घर नही लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन की। लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चला। शनिवार की अल सुबह से उसकी मां रानी देवी अपने बेटे की तलाश में इधर-उधर घूम रही थी इसी क्रम में नहर में उसका शव दिखा। वह बिलखने लगी। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला। शव मिलने के बाद माता-पिता व अन्य स्वजनों के विलाप से हर एक की आंखें नम हो गई। मुखिया प्रतिनिधि राज किशोर राय ने सीओ रामभजन राम और थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार को सूचना दी।

वहीं मांझी थाना क्षेत्र स्थित पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतका स्थानीय थाना क्षेत्र के चेफुल गांव निवासी स्व श्याम बाबू की 10 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी बतायी गई है। बताया जाता है कि वह घर के समीप खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिर पड़ी थी। शनिवार की सुबह उसका शव गड्ढे से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनो मे कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी