सरयू नदी में नहाने के क्रम में तीन बच्चे डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के सरयू नदी तट पर गुरुवार को नहाने के क्रम में डूब गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्यासपुर गांव के सरयू नदी घाट पर ग्यासपुर निवासी जयकिशुन राम का पुत्र राजकुमार (10) कपड़ा धोने के लिए गया था एवं विजय साह की दो पुत्री रेणु कुमारी (12) और अंजली कुमारी (

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:24 AM (IST)
सरयू नदी में नहाने के क्रम में तीन बच्चे डूबे, परिजनों में मचा कोहराम
सरयू नदी में नहाने के क्रम में तीन बच्चे डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

सिवान। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के सरयू नदी तट पर गुरुवार को नहाने के क्रम में तीन बच्चे डूब गए।काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में लोग घाट पहुंचे और बच्चों की तलाश में जुट गए। वहीं प्रशासन को जैसे ही इसकी सूचना मिली गोताखोर की टीम को सूचित की गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ग्यासपुर गांव के सरयू नदी घाट पर ग्यासपुर निवासी जयकिशुन राम का पुत्र राजकुमार (10) कपड़ा धोने के लिए गया था एवं विजय साह की दो पुत्री रेणु कुमारी (12) और अंजली कुमारी (8) नहाने के लिए गई थीं। नहाने के क्रम दोनों डूबने लगी। दोनों लड़कियों को डूबता देख राजकुमार बचाने के लिए गया। तेज बहाव के चलते तीनों नदी की धार में बहने लगे और गहरे पानी में डूबने से लापता हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाने को दी। सूचना मिलते ही सिसवन थाने की पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम पहुंची और बच्चों को खोजने की भरपूर कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चों की बरामदगी नहीं हो सकी थी। इधर किसी अनहोनी के डर से बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी