सदर अस्पताल में चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी

छपरा। छपरा सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि में दलालों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान ड्यूटी पर छपरा। छपरा सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि में दलालों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पंकज कुमार के उपर बाहर से जाच लिखने का दलालों के द्वारा दबाव बनाया जाने लगा। वही उनके द्वारा बाहर से जाच नहीं लिखने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 10:22 PM (IST)
सदर अस्पताल में चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी
सदर अस्पताल में चिकित्सक को दी जान से मारने की धमकी

छपरा। छपरा सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि में दलालों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ पंकज कुमार के उपर बाहर से जाच लिखने का दलालों के द्वारा दबाव बनाया जाने लगा। वही उनके द्वारा बाहर से जाच नहीं लिखने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई। जिसके बाद चिकित्सक और दलाल के बीच हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान अस्पताल कíमयों द्वारा इस बात की सूचना सिविल सर्जन डॉक्टर डॉक्टर माधवेश्वर झा, अस्पताल उपाधीक्षक उप अधीक्षक डॉ राम एकबाल प्रसाद एवं भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार झा को दी गई। सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना अध्यक्ष दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे। तक दलाल फरार हो चुके थे। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। वहीं सूचना के बाद सिविल सर्जन एवं अस्पताल उपाधीक्षक के साथ अन्य चिकित्सक गण इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और उनके द्वारा दलाल के खिलाफ प्राथमिकी कराए जाने की बात कही गई। जिस पर अस्पताल प्रशासन के द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने की बात कही गई। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी। इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी पर मौजूद थे। इस दौरान एक मरीज के द्वारा शिकायत की गई थी विक्की कुमार नाम का एक युवक नशे में मरीज का ड्रेसिंग कर रहा है। इसी बीच एक अन्य महिला मरीज को ब्लड चढाए जाने के लिए सदर अस्पताल लाया गया। तभी विक्की पुन? उनके पास आया और मरीज को बाहर से जाच कराए जाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद उस दलाल के द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान वह दलाल उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। जिससे वे काफी डर गये और इस बात की सूचना सिविल सर्जन एवं पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाच कर रही है। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा विक्की कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी