बंद पड़े घर से छह लाख की चोरी

नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी मोहल्ले के बंद पड़े एक घर से 40 हजार रुपये नकदी समेत छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी। इस घटना की जानकारी गृहस्वामी राजीव कुमार सिंह को पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में कैद दो युवकों की तस्वीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:46 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:19 AM (IST)
बंद पड़े घर से छह लाख की चोरी
बंद पड़े घर से छह लाख की चोरी

जासं, छपरा : नगर थाना क्षेत्र के साधनापुरी मोहल्ले के बंद पड़े एक घर से 40 हजार रुपये नकदी समेत छह लाख की संपत्ति की चोरी कर ली गयी। इस घटना की जानकारी गृहस्वामी राजीव कुमार सिंह को पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में कैद दो युवकों की तस्वीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

राजीव कुमार सिंह ने बताया कि साधनापुरी स्थित अपने तीन मंजिले मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। पहले और दूसरे मंजिल पर किराएदार रहते हैं। उनका पैतृक घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव में है। रविवार की रात को वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोरी की घटना हुई। इसकी सूचना मिलने पर वे पहुंचे। चोरों ने दरवाजे में बंद ताला नहीं टूटने पर कुंडी ही उखाड़ दी। फिलहाल पुलिस मकान के अगल-बगल के कई स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई। नगर थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी