गड़खा के महमदा में किशोर की गला दबाकर हत्या

गड़खा थाना अंतर्गत महमदा गाव स्थित ओवरब्रिज के समीप एक किशोर की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
गड़खा के महमदा में किशोर की गला दबाकर हत्या
गड़खा के महमदा में किशोर की गला दबाकर हत्या

छपरा। गड़खा थाना अंतर्गत महमदा गाव स्थित ओवरब्रिज के समीप एक किशोर की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में किशोर के सौतेला मामा एवं एक अन्य युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोर की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर चिराद गाव निवासी स्व. सुरेंद्र राय का 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि विक्की शनिवार को ही दिल्ली से अपनी सौतेली मा और सौतेला मामा के साथ वापस लौटा था। छपरा पहुंचने के बाद विक्की के सौतेले मामा ने अपने दोस्त को बुलाया और उसकी बाइक से गाव जा रहा था। बाइक से विक्की का मामा लेकर महमदा ओवर ब्रिज के समीप लेकर चला, जहा मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद इस बात की सूचना विक्की के चाचा को दी। सौतेले मामा ने बताया कि किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। विक्की के चाचा का लड़का सोनू कुमार व स्वजन दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि विक्की के गले की हड्डी टूटी हुई है, जिससे उसकी मौत हुई है। इसके बाद सोनू कुमार ने इस मामले में किशोर के सौतेला मामा विवेक कुमार एवं उसके मित्र लवकुश कुमार के खिलाफ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष मुकेश झा एवं गड़खा थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचे और विवेक तथा लवकुश दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी