सारण में 60 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य, अब तक शुरू नहीं हुई खरीदारी

सारण। सारण जिले में सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद भी जिला में धान अधिप्राप्ति का कार्य श

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:03 PM (IST)
सारण में 60 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य, अब तक शुरू नहीं हुई खरीदारी
सारण में 60 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य, अब तक शुरू नहीं हुई खरीदारी

सारण। सारण जिले में सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद भी जिला में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिले को 60 हजार एमटी धान खरीदारी का लक्ष्य मिला है लेकिन अभी तक एक छटाक भी धान की खरीदारी नहीं हो सकी है। हालांकि जिला सहकारिता विभाग में पैक्सों के माध्यम से धान की खरीदारी का कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए किसानों का पंजीयन का भी कार्य चल रहा है। लेकिन अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खुल सका है। एकमा प्रखंड के रसूलपुर निवासी व किसान दिवाकर दुबे कहते है कि लगभग 20 दिनों से धान की कटाई कर के खलिहानों में रखा गया है। सारण जिले में 23 नवंबर 2020 से धान अधिप्राप्ति को लेकर क्रय केंद्र पूर्ण रूप से कार्यरत करने का विभागीय आदेश था। पैक्स एवं व्यापार मंडल क्रय केंद्र पर धान उपलब्ध कराने वाले सभी किसानों को धान प्राप्ति के बाद रसीद उपलब्ध कराने को कहा गया है। 23 नवंबर से जिले में धान क्रय केंद्र खुल जाना था :

सारण जिले में 23 नवंबर से ही धानक्रय केंद्र खुल जाना था। लेकिन अभी तक धानक्रय केंद्र नहीं खुल सका है। अभी सिर्फ जिले के किसानों का पंजीयन करने का ही कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण शादी -विवाह के मौसम के कारण किसान धान को कम दामों में बेंचने को मजबूर हो रहे है। मशरक के चैनपुर चरिहारा गांव निवासी एवं किसान धर्मदेव सिंह कहते है कि बेटी की शादी है, इसलिए धान किसी भी मूल्य में बेचना मजबूरी है। अभी तक फैक्स के माध्यम से धन क्रय करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। वर्ष 2018-2019 तक अंकेक्षित पैक्स व व्यापार मंडल खरीद सकते है धान:

किसानों से धान क्रय को खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2020-21 के पैक्स/ व्यापार मंडलों की सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि धान अधिप्राप्ति वैसे पैक्स/ व्यापार मंडलों का चयन किया जाएगा, जिनका अंकेक्षण वर्ष 2018-19 तक संपन्न हो गया है। जिसमें प्रति एकड़ धान अधिप्राप्ति का अधिकतम लक्ष्य निर्धारित करने का लक्ष्य रखा गया है। उसके साथ ही बिहार राज्य सहकारी बैक लि. पटना पैक्स/ व्यापार मंडलों को विभागीय निर्देश के आलोक में क्रैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध कराए।

कोविड-19 के गाइड लाइन का भी करना है पालन :

सारण जिले में पैक्स व व्यापार मंडल के द्वारा खोलने वाले धान क्रय केंद्र पर कोविड -19 के प्रोटॉकोल का भी पालन करने कहा गया है। जिसको लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी को विशेष निर्देश दिया गया है कि धानक्रय केंद्र पर कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन किया जाए। क्रय केंद्र पर किसानों के खड़ा होने के लिए सफेद गोल घेरा बनाना होगा। वहां दिन में दो बार सैनिटाइज करने को कहा गया है। किसान एवं क्रय केंद्र पर मौजूद लोग फेस मास्क लगाकर रहेंगे। समय -समय पर हाथ को सैनिटाइज करेंगे। धान क्रय को लेकर 1868 रूपये प्रति क्विटल है न्यूनतम मूल्य : खरीफ विपणन वर्ष -2020-21 के लिए सरकार ने धान क्रय का निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य,खेती करने वाले किसानों से धान की अधिप्राप्ति एवं पैक्सों और व्यापार मंडलों से अधिप्राप्ति धन की मिलिग कराकर नोडल एजेंसी बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को सीएमआर प्राप्ति की अवधि निर्धारित की है। जिसमें पैक्स एवं व्यापार मंडल को 30 जून 21 तक अधिप्राप्ति धान के विरुद्ध सीएमआर राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराना है। धान न्यूनतम समर्थन मूल्य भी निर्धारित की गई है। जिसमें साधारण धान 1868 रूपया प्रति क्विटल एवं धान(ग्रेड-ए)

1888 रुपये प्रति क्विटल निर्धारित की गई है।

धान क्रय केंद्र पर यह देनी है जानकारी :

-क्रय केंद्र व सार्वजनिक स्थानों पर अधिप्राप्ति कार्य एवं कोविड -19 से बचाव का डिस्पले एवं दीवार लेखन करना

-किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी

-मात -तौल यंत्र की व्यवस्था

-क्रय केंद्र हेतु प्रतिदिन अधिप्राप्ति के आंकलन के अनुरूप भंडारण हेतु गोदाम की व्यवस्था

- साबुन, पानी एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था

- किसान एवं क्रय कर्मियों के मास्क की व्यवस्था

-प्रतिदिन ऑनलाइन पंजीकृत किसानों सूची जिले के वेबसाइट, पैक्स, व्यापार मंडलों क्रय केंद्र पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था

-पर्याप्त रोशनी एवं बिजली की व्यवस्था

-माप दंड के अनुरूप दक्ष एवं योग्य कर्मियों की व्यवस्था

-पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था

-केंद्र के आस-पास पर्याप्त खुले स्थान का होना

-विहित प्रक्रिया के अनुरूप पंजियों का संधारण

-किसानों को पीएफएमएस के माध्यम से अविलंब(48 घंटों के अंदर) भुगतान हेतु प्राधिकृत पदाधिकारी को पदस्थापन वर्जन :

धान क्रय लक्ष्य के अनुरूप हो उसके लिए तैयारी तेजी से चल रही है। जिसमें पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। पैक्स एवं व्यापार मंडलों द्वारा धान क्रय जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

अजय कुमार अलंकार,

जिला सहकारिता पदाधिकारी, सारण

chat bot
आपका साथी