एमडीएम में मिला कीड़ा, बच्चों ने शोर मचाया

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुइली में बुधवार की दोपहर एमडीएम के चोखा में कीड़ा देखकर बच्चों ने हंगामा किया। पका-पकाया भोजन एनजीओ बाल विकास सेवा संस्थान से भेजा गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:19 AM (IST)
एमडीएम में मिला कीड़ा, बच्चों ने शोर मचाया
एमडीएम में मिला कीड़ा, बच्चों ने शोर मचाया

संसू, एकमा :उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुइली में बुधवार की दोपहर एमडीएम के चोखा में कीड़ा देखकर बच्चों ने हंगामा किया। पका-पकाया भोजन एनजीओ बाल विकास सेवा संस्थान से भेजा गया था। प्रधानाध्यापक ने संचालक व विभागी अधिकारी से इसकी शिकायत की।

जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर विद्यालय की रसोइया उर्मिला देवी, शीला देवी एवं गोव‌र्द्धन साह बच्चों के बीच खाना परोसने की तैयारी करने लगे। इसी बीच उनकी नजर चोखा में पड़े लंबे गोजर पर पड़ी। बच्चों ने भी इसे देख लिया। वे शोर मचाने लगे। प्रधानाध्यापक ने एनजीओ के संचालक से इसकी शिकायत करने के साथ ही अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एचएम राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भोजन की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है। बुधवार को खिचड़ी-चोखा आया था। चोखा में कीड़ा था। बच्चो को शांत करवाया गया तो उनके परिजन विद्यालय में आकर हंगामा करने लगे।

इधर एनजीओ के प्रबंधक मो साहिल ने कहा कि मेनू के अनुसार भोजन की आपूर्ति की जाती है। भोजन में कीड़ा की शिकायत मिली है। अगली बार से ऐसा न हो इसका सख्ती से ध्यान रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी