बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

शहर के विशेश्वर सेमिनरी स्थित बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि बोर्ड की कर्मियों की लापरवाही के कारण प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:19 AM (IST)
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, छपरा : शहर के विशेश्वर सेमिनरी स्थित बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि बोर्ड की कर्मियों की लापरवाही के कारण प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है। इस कारण काफी परेशानी हो रही है। प्रमाण पत्र के लिए तीन - चार महीना से आवेदन देकर हम लोग कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। लेकिन हमारी समस्या को कोई सुन नहीं रहा है। बब बोर्ड के कार्यालय से प्रमाण पत्र कब मिलेगा।

छात्रों का कहना था कि इस बारे में कई बार वरीय पदाधिकारियों को आवेदन दिया गया। बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मी का कहना था कि बिजली नहीं रहने के कारण काम बाधित हो रहा है। उसके अलावा सर्वर व नेट की समस्या के कारण भी प्रमाण पत्र समय से नहीं मिल पा रहा है। छात्र बिना कारण ही प्रमाण पत्र देने के लिए दबाव बना रहे है। प्रदर्शन करने वालों में मनीष कुमार, सतीश कुमार सिन्हा, विकास कुमार राम, जितेंद्र सिंह, राम जी प्रसाद, अमर कुमार राय, राजीव कुमार शर्मा, संतोष रजक, सन्नी कुमार दुबे आदि प्रमुख थे।

chat bot
आपका साथी