सिवान को चाहिए 2815 अतिरिक्त पुलिस बल

सारण प्रमंडल के तीनों जिला सारण सिवान व गोपालगंज में पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा सजग है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 05:40 PM (IST)
सिवान को चाहिए 2815 अतिरिक्त पुलिस बल
सिवान को चाहिए 2815 अतिरिक्त पुलिस बल

जागरण संवाददाता, छपरा: सारण प्रमंडल के तीनों जिला सारण, सिवान व गोपालगंज में पंचायत चुनाव स्वच्छ, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस महकमा अपनी तरफ से हर मोर्चा पर तैयारी कर रहा है। पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देश पर सारण, सिवान व गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा सारण रेंज के डीआइजी के माध्यम से जिले में उपलब्ध बल व चुनाव संपन्न कराने के लिए वांछित अतिरिक्त पुलिस बल का विवरण मुख्यालय को भेज दिया गया है। उसमें सिवान के पुलिस अधीक्षक ने सर्वाधिक 2875 अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है। जबकि सारण के पुलिस अधीक्षक ने 666 तथा गोपालगंज की की ओर से 875 अतिरिक्त बल की मांग की गई है। --------------

तीनों जिले में अतिरिक्त बल की जरूरत

--

चुनाव के चरण- सारण - सिवान - गोपालगंज

6 - 00 - 473 - 00

7 - 00 - 932 - 132

8- 00 - 669 - 117

9 - 136 - 741 - 195

10- 124 - 00 - 249

11- 406 - 00 - 182 --------------

पंचायत चुनाव के लिए सिवान में चरणवार 818 सिपाहियों को मिलेगी एएसआइ में प्रोन्नति

जासं छपरा : पंचायत चुनाव के लिए सिवान जिला बल के 818 सिपाही को एएसआइ में प्रोन्नति दी जाएगी। वहीं हवलदार को प्रारक्ष अवर निरीक्षक बनाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में इसका विवरण तैयार कर भेजा जा रहा है। यह प्रोन्नति 20 सितंबर 2021 से 13 दिसंबर 2021 तक के लिए दी गई है। चुनाव के चरण - एएसआइ पद पर प्रोन्नति पाने वाले सिपाहियों की संख्या

3- 34

4- 53

5- 64

6- 52

7- 105

8- 97

9- 137

10- 149

11- 122 -------------

- गोपालगंज जिले में 875 व सारण के लिए 666 अतिरिक्त पुलिस बल की मांग

---------

chat bot
आपका साथी