सारण में रबी महाअभियान व किसान चौपाल का शुभारंभ

रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को ले कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सारण में सोमवार से प्रखंड मुख्यालय पर रबी महाअभियान व किसान चौपाल का शुभारंभ हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:58 PM (IST)
सारण में रबी महाअभियान व किसान चौपाल का शुभारंभ
सारण में रबी महाअभियान व किसान चौपाल का शुभारंभ

सारण । रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को ले कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर सारण में सोमवार से प्रखंड मुख्यालय पर रबी महाअभियान व किसान चौपाल का शुभारंभ हो गया। यह दो नवंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित होगा। उसमें कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक रबी मौसम की खेती, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसान को देंगे। इसे जिलास्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूं आदि के बीज पर अनुदान के बारे में बताया जाएगा। अभियान के पहले दिन छपरा सदर व गड़खा प्रखंड के ई किसान भवन में रबी कार्यशाला का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। उप परियोजना निदेशक शमसेर आलम ने आत्मा संबंधित योजना की जानकारी दी।

25 अक्टूबर से प्रखंडों में शुरू हुआ रबी महा अभियान :

सारण जिले में प्रखंड मुख्यालय पर 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक रबी महोत्सव सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड में अधिक से अधिक किसानों को कृषि व बागवानी के विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। महोत्सव के द्वारा गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंक्ति में ही गेहूं लगाने, समय से बोआई, सिचाई जल-प्रबंधन के साथ-साथ जीरो टिलेज व सीड ड्रिल के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। दलहन व तेलहन फसलों में कीट-व्याधि के प्रकोप को कम करने के लिए अनुशंसित बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को ले प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इनसेट :

प्रखंडों में किस तिथि को होगा प्रशिक्षण -उपादान

प्रखंड - प्रशिक्षण - उपादान वितरण

छपरा सदर -25 अक्टूबर 21- 26 अक्टूबर 21

गड़खा- 25 अक्टूबर 21 - 26 अक्टूबर 21

मकेर - 25 अक्टूबर 21 - 26 अक्टूबर 21

परसा - 26 अक्टूबर 21 - 27 अक्टूबर 21

दरियापुर - 26 अक्टूबर 21 - 27 अक्टूबर 21

सोनपुर - 26 अक्टूबर 21 - 27 अक्टूबर 21

दिघवारा - 27 अक्टूबर 21 - 28 अक्टूबर 21

नगरा - 27 अक्टूबर 21 - 28 अक्टूबर 21

इसुआपुर -27 अक्टूबर 21 - 28 अक्टूबर 21

मशरख - 28 अक्टूबर 21 - 29अक्टूबर 21

तरैया - 28 अक्टूबर 21 - 29 अक्टूबर 21

पानापुर -28 अक्टूबर 21 - 29 अक्टूबर 21

बनियापुर -29 अक्टूबर 21 - 30 अक्टूबर 21

मांझी - 29 अक्टूबर 21 - 30 अक्टूबर 21

जलालपुर -29 अक्टूबर 21 -30 अक्टूबर 21

रिविलगंज-30 अक्टूबर 21 - 31 अक्टूबर 21

अमनौर-30 अक्टूबर 21 - 31 अक्टूबर 21

लहलादपुर-30 अक्टूबर 21- 31 अक्टूबर 21

मढ़ौरा- एक नवंबर 21 - दो नवंबर 21

एकमा - एक नवंबर 21 - दो नवंबर 21

chat bot
आपका साथी