सारण में 25 से रबी महाअभियान व किसान चौपाल

रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को ले कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रखंड स्तर पर महाअभियान व किसान चौपाल लगेगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 03:36 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 03:36 PM (IST)
सारण में 25 से रबी महाअभियान व किसान चौपाल
सारण में 25 से रबी महाअभियान व किसान चौपाल

जासं, छपरा: रबी मौसम में फसलों की उत्पादकता बढ़ाने को ले कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रखंड स्तर पर रबी महाअभियान व किसान चौपाल लगेगी। उसमें कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक रबी मौसम की खेती, कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण व अन्य कृषि कार्य के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। इसे जिलास्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यान्वित किए जाने की योजना है। कार्यक्रम के तहत किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूं आदि के बीज पर अनुदान के बारे में बताया जाएगा।

किसानों को कृषि व बागवानी पर दी जाएगी ट्रेनिंग

सारण जिले में प्रखंड मुख्यालय पर 25 अक्टूबर से दो नवंबर तक रबी महोत्सव सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड में अधिक से अधिक किसानों को कृषि व बागवानी के विषयों में प्रशिक्षित किया जाएगा। महोत्सव के द्वारा गेहूं का उत्पादन बढ़ाने के लिए पंक्ति में ही गेहूं लगाने, समय से बोआई, सिचाई जल-प्रबंधन के साथ-साथ जीरो टिलेज व सीड ड्रिल के उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। दलहन व तेलहन फसलों में कीट-व्याधि के प्रकोप को कम करने के लिए अनुसंशित बीजों की उपलब्धता के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को ले प्रशिक्षित भी किया जाएगा। ------------

प्रखंडो में किस तिथि होगा प्रशिक्षण -उपादान

प्रखंड - प्रशिक्षण - उपादान वितरण

छपरा सदर -25 अक्टूबर 21- 26 अक्टूबर 21

गड़खा- 25 अक्टूबर 21 - 26 अक्टूबर 21

मकेर - 25 अक्टूबर 21 - 26 अक्टूबर 21

परसा - 26 अक्टूबर 21 - 27 अक्टूबर 21

दरियापुर - 26 अक्टूबर 21 - 27 अक्टूबर 21

सोनपुर - 26 अक्टूबर 21 - 27 अक्टूबर 21

दिघवारा - 27 अक्टूबर 21 - 28 अक्टूबर 21

नगरा - 27 अक्टूबर 21 - 28 अक्टूबर 21

इसुआपुर -27 अक्टूबर 21 - 28 अक्टूबर 21

मशरख - 28 अक्टूबर 21 - 29अक्टूबर 21

तरैया - 28 अक्टूबर 21 - 29 अक्टूबर 21

पानापुर -28 अक्टूबर 21 - 29 अक्टूबर 21

बनियापुर -29 अक्टूबर 21 - 30 अक्टूबर 21

मांझी - 29 अक्टूबर 21 - 30 अक्टूबर 21

जलालपुर -29 अक्टूबर 21 -30 अक्टूबर 21

रिविलगंज-30 अक्टूबर 21 - 31 अक्टूबर 21

अमनौर-30 अक्टूबर 21 - 31 अक्टूबर 21

लहलादपुर-30 अक्टूबर 21- 31 अक्टूबर 21

मढ़ौरा- एक नवंबर 21 - दो नवंबर 21

एकमा - एक नवंबर 21 - दो नवंबर 21

----------------

- प्रखंड मुख्यालय पर होगा रबी महाअभियान का आयोजन, तैयारी शुरू

- डीएओ ने सभी बीएओ, किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों को दिए निर्देश

chat bot
आपका साथी