सारण के 179 किसानों से 1248 मीट्रिक टन धान की खरीदारी

सारण जिले में (विपणन मौसम 2021-22) किसानों से धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने के लिए सहकारिता विभाग जुट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:40 PM (IST)
सारण के 179 किसानों से 1248 मीट्रिक टन धान की खरीदारी
सारण के 179 किसानों से 1248 मीट्रिक टन धान की खरीदारी

जागरण संवाददाता, छपरा: सारण जिले में (विपणन मौसम 2021-22) किसानों से धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने के लिए सहकारिता विभाग जुट गया है। सारण में 25 नवंबर 21 तक 219 पैक्स एवं आठ व्यापार मंडलों ने 179 किसानों से 1247.950 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की है। इस वर्ष 90 हजार मीट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 250 पैक्स एवं 10 व्यापार मंडलों को धान खरीदने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि सारण में इस वर्ष धान का कुल उत्पादन 265540.5 मीट्रिक टन हुआ है। अभी तक धान बेचने के लिए 14 हजार 217 किसान आनलाइन पंजीयन करा चुके है। एक क्विटल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रूपये तय किया गया है। जबकि ग्रेड एक धान न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रूपये प्रति क्विटल है। धान की खरीदारी दो फरवरी 2022 तक चलेगी।

----------- किस प्रखंड में पैक्स/ व्यपार मंडल ने कितना किया धान अधिप्राप्ति :

प्रखंड - पैक्स/मंडल - किसान - धान क्रय मीट्रिक टन

अमनौर - 15 - 05 - 38.500

बनियापुर - 25 - 33 - 254.100

छपरा - 12 - 08- 27.000

दरियापुर - 09 - 01 - 12.000

दिघवारा - 05 - 00 -0.000

एकमा - 16 - 03 - 23.600

गड़खा - 19 - 05- 33.300

इसुआपुर- 10 - 07- 56.500

जलालपुर- 13 - 10 - 57.600

लहलादपुर - 05 - 07 - 52.100

मकेर - 09- 26 - 154.900

मांझी - 17 - 07 - 40.300

मढ़ौरा - 18 - 43 - 318.450

मशरक - 11 - 06 - 48.700

नगरा - 08 - 01 - 6.000

पानापुर - 09 - 03 - 21.500

परसा - 07 - 07 -65.400

रिविलगंज - 05 - 01 -6.000

सोनपुर - 03 - 01 - 4.000

तरैया - 11 - 04 - 28.000 -------------

धान खरीदने में सूबे में 20 वें स्थान पर सारण, 1.39 प्रतशित हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, छपरा : सारण जिला किसानों से धान(खरीफ विपणन मौसम -2020 -21) खरीदने के मामले में सूबे में 20 वें स्थान पर है। 25 नवंबर को सहकारिता विभाग के राज्य मुख्यालय से रैकिग जारी की गई है। इसमें प्रमंडलीय मुख्यालय छपरा से सिवान आगे है। राज्य में धान खरीदने के मामले में सिवान 17 वें स्थान पर है। वही गोपालगंज 22 वें स्थान पर है। उल्लेखनीय हो कि सारण जिले में धान बेचने के लिए 13 हजार तीन सौ छह(13306) किसान आनलाइन पंजीयन करा चुके है। सहकारिता विभाग ने इन निबंधित किसानों से चयनित 255 पैक्स व 12 व्यापार मंडल धान की खरीदारी करेंगे। सारण के 227 पैक्स/ व्यापार मंडलों ने 90 हजार मीट्रिक टन खरीदारी के विरूद्ध 1247.95 मीट्रिक टन धान की खरीदारी किया है, जो 1.39 प्रतशित है। डीएम राजेश मीणा ने पिछले दिनों बैठक कर धान की खरीद में तेजी जाने को ले प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को टास्क भी दिया है। धान की बिक्री हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया है। किसान को कोई भी दिक्क्त धान बेचने में हो तो वे सीधे प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है। धान के बिक्री के प्रोत्साहन के लिए किसानों को धान के मूल्य का भुगतान 48 घंटे के अंदर पीएफएमएस के माध्यम से कराने को कहा गया है, ताकि किसान अधिक से अधिक धान की बिक्री पैक्स/व्यापार मंडलों से करें। जिला सहकारिता पदाधिकारी को नियमित रूप से पैक्स/व्यापार मंडल का निरीक्षण करने को कहा गया है।

सारण प्रमंडल के तीनों जिलों की धान खरीद की रैकिग :

जिला - रैंक - पैक्स/ व्यापार मंडल - लक्ष्य - धान खरीद - प्रतिशत

सारण - 20वां - 227 - 90000 - 1247.95 - 1.39

सिवान -17वां - 241 - 11500 -2424.4 - 2.11

गोपालगंज- 22वां- 190- 70000- 790.3 - 1.13 --------

सहकारिता विभाग ने 25 नवंबर को धान खरीद की जिले की रैकिग जारी किया है। इसमें सारण का सूबे में 20 वां स्थान है। यहां धान खरीद में तेजी आई है। हमलोग सूबे में टाप फाइव में जल्द आएंगे।'

अजय कुमार अलंकार

जिला सहकारिता पदाधिकारी, सारण

chat bot
आपका साथी