सगुनी की सरपंच की गिरफ्तारी के खिलाफ दिया धरना

परसा प्रखंड के सगुनी की सरपंच बिदू देवी की गिरफ्तारी के खिलाफ शहर में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 10:01 PM (IST)
सगुनी की सरपंच की गिरफ्तारी के खिलाफ दिया धरना
सगुनी की सरपंच की गिरफ्तारी के खिलाफ दिया धरना

जागरण संवाददाता, छपरा : परसा प्रखंड के सगुनी की सरपंच बिदू देवी की गिरफ्तारी के खिलाफ शनिवार को नगरपालिका चौक पर महिलाओं व जन संगठन के लोगों ने धरना दिया। लोगों ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री सिस्टर सुधा वर्गीज ने कहा कि सरपंच बिदु देवी की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। उन्हें अविलंब रिहा किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद रात के अंधेरे में 24 अक्टूबर को सरपंच बिदु देवी को गिरफ्तार किया गया। दु‌र्व्यवहार करने वाली एसआइ रूपम को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही काउंटर केस में बिदु देवी के पति मणिलाल सहित अन्य लोगों पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। यह धरना भारत पुनर्निर्माण अभियान, लोकतांत्रिक जनपहल, अखिल भारतीय, जनवादी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सिस्टर ज्योति, मनोहर मानव, एपवा की नेता गीता सागर ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजय शर्मा ने किया। लोकतांत्रिक जन पहल की कंचन बाला, तबस्सुम, मो अफजल हुसैन, जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय के संयोजक महेन्द्र यादव, प्रो. लालबाबू राय, राजद के युवा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार, भीम आर्मी के चंदन, राजीव रंजन सिन्हा, मंजू देवी, सोहन, भूपेंद्र, उषा देवी, संजू देवी, अरविद, चंदा देवी, रंजीत यादव, शिवरातो देवी, रमेश सिंह, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

----------------------

घायल युवक के पिता ने तीन पर किया केस

संसू, तरैया (सारण): थाना क्षेत्र के तरैया-पानापुर मुख्य सड़क स्थित एक दुकान के पास कुरकुरे का खाली पैकेट फेंकने के विवाद में चाकू से घायल विकास के पिता ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में मंझोपुर गांव के नवल किशोर सिंह ने तरैया गांव के पप्पू सिंह, पिटू सिंह व लक्की उर्फ साहिल को आरोपित किया है।

chat bot
आपका साथी