सारण के गांधी चौक पर कोलकाता के नव वैद्यधाम मंदिर की तर्ज पर बना रहा पंडाल

शहर के गांधी चौक में मां दुर्गा कोलकाता के नव वैद्यधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहे पंडाल में विराजमान होगी। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे है। दरबार में मां दुर्गा के अलावे मां सरस्वती मां लक्ष्मी भगवान गणेश व कार्तिक भी विराजमान रहेंगे। इस वर्ष आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 10:58 PM (IST)
सारण के गांधी चौक पर कोलकाता के नव वैद्यधाम मंदिर की तर्ज पर बना रहा पंडाल
सारण के गांधी चौक पर कोलकाता के नव वैद्यधाम मंदिर की तर्ज पर बना रहा पंडाल

सारण। शहर के गांधी चौक में मां दुर्गा कोलकाता के नव वैद्यधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहे पंडाल में विराजमान होगी। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे है। दरबार में मां दुर्गा के अलावे मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कार्तिक भी विराजमान रहेंगे। इस वर्ष आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। पूजा समिति के शंभू राय ने बताया कि डबल डेकर पुल निर्माण एजेंसी के कारण पंडाल निर्माण में थोड़ी परेशानी हो रही है। चौक पर लगा एलइटी लाइट भी खराब है। हालांकि पूजा समिति द्वारा प्रकाश की उचित व्यवस्था की जा रही है। विशेषता :

श्री दुर्गा मंदिर समिति गांधी चौक में वर्ष 1991 से प्रतिमा स्थापित की जा रही है। 30 फीट लंबा पंडाल का निर्माण किया जाता है। उसके अलावा सप्तमी से लेकर दशमी तक के भंडारा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन अलग अलग देवी के स्वरूपों के आधार पर भोग लगाया जाता है। पूजा पंडाल से लेकर एक किलोमीटर क्षेत्र में दूधिया रोशनी रहेगी। पूजा समिति के कार्यकर्ता पंडाल के पास कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए तैयार रहेंगे, जिसकी तैयारी चल रही है। वर्जन

फोटो 10 सीपीआर 9

दुर्गापूजा समिति द्वारा इस वर्ष कोविड प्रोटोकल के तहत पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मां का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, उसका ध्यान रखा जाएगा। पूजा पंडाल से लेकर आस-पास के इलाकों को रंगीन लाइट से सजाया जा रहा है। रंगीन लाइट से सड़क की दोनों तरफ सजावट की जाएगी। बीएन सिंह, अध्यक्ष

श्री दुर्गा मंदिर समिति

गांधी चौक, छपरा

chat bot
आपका साथी