पांच हजार लोगों की जांच में मिले महज नौ कोरोना पॉजिटिव

जले में शुक्रवार को करीब पांच हजार लोगों की कोरोना जांच की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:33 PM (IST)
पांच हजार लोगों की जांच में मिले महज नौ कोरोना पॉजिटिव
पांच हजार लोगों की जांच में मिले महज नौ कोरोना पॉजिटिव

छपरा : जिले में शुक्रवार को करीब पांच हजार लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से मात्र 09 कोरोना पॉजिटिव मिले। गुरुवार को 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। सभी जांच रैपिड एंटीजन किट से की गई है। अब तक जिले में 3 लाख 66 हजार 710 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसमें 5482 लोग पॉजिटिव मिले। इसमें से करीब 5249 लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर मात्र 06 ही रह गई है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. माध्वेश्वर झा ने बताया कि सदर अस्पताल के अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना जांच की जा रही है। जिले में शुक्रवार को मात्र 09 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे पॉजिटिव मरीजो की संख्या 5482 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि कुल पॉजिटिव मरीजों में से 5249 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 222 हैं जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 339 कंटेनमेंट जोन बनाये गये थे, जिसमें 333 जोन को समाप्त किया जा चुका है तथा मात्र 06 कंटेनमेंट जोन ही एक्टिव हैं।

कोरोना रिपोर्ट

सारण में नये पॉजिटिव मरीज 09

गुरुवार को मिले - 25

बुधवार को मिले - 09

कुल पॉजिटिव केस - 5482

स्वस्थ हुए - 5249

मौत की संख्या - 01

आइसोलेशन में भर्ती - 222

chat bot
आपका साथी