सारण के मढ़ौरा में साढ़े तीन लाख मास्क की जरूरत अबतक बने 50 हजार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद मढौरा प्रखण्ड के पंचायतों में भी प्रखंड कर्मियों द्वारा अब घर घर फेस मास्क वितरण का कार्य शुरू करने के लिए पंचायतों को मास्क भेजने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर कर रही है। सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक परिवारों को 6 -6 फेस मास्क देना है। वहीं मास्क वितरण निर्देश प्राप्त होने के साथ ही मढौरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका मढौरा को पत्र लिखकर प्रति पंचायतों में बांटे जाने वाले कुल मास्क तीन लाख उन्नतीस हजार तीन सौ बाइस फेस मास्क यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:41 PM (IST)
सारण के  मढ़ौरा में साढ़े तीन लाख मास्क की जरूरत अबतक बने 50 हजार
सारण के मढ़ौरा में साढ़े तीन लाख मास्क की जरूरत अबतक बने 50 हजार

सारण। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद मढौरा प्रखण्ड के पंचायतों में भी प्रखंड कर्मियों द्वारा अब घर घर फेस मास्क वितरण का कार्य शुरू करने के लिए पंचायतों को मास्क भेजने की प्रक्रिया युद्धस्तर पर कर रही है। सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक परिवारों को 6 -6 फेस मास्क देना है। वहीं मास्क वितरण निर्देश प्राप्त होने के साथ ही मढौरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका मढौरा को पत्र लिखकर प्रति पंचायतों में बांटे जाने वाले कुल मास्क तीन लाख उन्नतीस हजार तीन सौ बाइस फेस मास्क यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही थी। जिसके बाद अब प्रतिदिन जीविका समूह द्वारा मास्क बनाकर प्रखंड कार्यालय को मिलने लगा है, जिससे अब कंटेनमेंट जोन , हॉस्पिटल, सहित पंचायतो में भी वितरण के लिए पंचायतों को प्रखंड द्वारा मास्क सुपुर्द किये जाने लगे हैं। लेकिन अभी भी जिस रफ्तार से मास्क की जरूरत है उस हिसाब से मास्क जीविका समूह के माध्यम से नही मिल पा रहा है। अब तक गौरा , बहुआरा पट्टी और अवारी पंचायतो के कंटेनमेंट जोन में एक -एक सौ और मढौरा पीएचसी में 250 मास्क का वितरण हुआ है। इसके साथ ही नरहरपुर पंचायत में 1750 , तेजपुरवा में 10500 शिल्हौरी में 2350 , मिर्जापुर में 9050, बहुआरा पट्टी में 3000, रसूलपुर में 11000, माधोपुर में 4000, सलिमापुर में 6900, इतने मास्क प्रखंड द्वारा पंचायतों के सुपुर्द किया गया है। अभी तक करीब 50 हजार मास्क ही बनकर तैयार हुआ है। इसके लिए 44 जीविका दीदी लगी हुई हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि जीविका के यहां से मास्क मिलने शुरू हो गये है। जैसे जैसे मास्क मिल रहा है। सभी पंचायतों को सौंपा जा रहा है।

जीविका में मास्क बनाने में सरोज देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, उमरावती देवी, राधिका देवी, अनिता देवी, सुशीला देवी, प्रभा देवी, गोमती देवी, मीरा देवी, पिकी पूरी, संगीता देवी सहित अन्य शामिल हैं। किस पंचायत में कितना मास्क वितरण करना है

नरहरपुर- 18,900

रामपुर- 15,540

रसूलपुर- 14,586

बहुआरा पट्टी- 15,708

गौरा- 16,128

हथिसार- 14,196

अगहरा- 14,898

सलिमापुर- 12,888

अवारी - 13,032

भावलपुर- 14,448

नौतन- 15,624

हसनपुरा- 17,856

शिल्हौरी- 15,456

तेजपुरवा- 15,204

मिर्जापुर- 17,136

बरदहिया- 17,184

इसरौली- 13,884

माधोपुर - 15,540

ओल्हनपुर- 16,632

मुबारकपुर- 17,010

भुआलपुर- 17,472

chat bot
आपका साथी