एक राष्ट्र एक निशान व एक विधान का लिया संकल्प

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर बलिदान दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:34 PM (IST)
एक राष्ट्र एक निशान व एक विधान का लिया संकल्प
एक राष्ट्र एक निशान व एक विधान का लिया संकल्प

फोटो 23 सीपीआर 2, 3

- भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की उनके सिद्धांतों की चर्चा

जागरण टीम, छपरा (सारण): भारतीय जनता पार्टी सारण के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि भूमि, जन तथा संस्कृति के समन्वय से राष्ट्र बनता है। भारत एक राष्ट्र है। वर्तमान में यह शक्तिशाली बनकर उभर रहा है। इस दौरान एक राष्ट्र एक निशान व एक विधान पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने अगस्त के पौधे भी लगाए।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद का जीवन प्रेरणादायी, अनुशासित तथा निष्कलंक था। प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने कहा कि मुखर्जी ने 21 अक्टूबर, 1951 को जनसंघ की स्थापना की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तुफैल खान कादरी, महामंत्री शांतनु कुमार, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, आईटी सेल संयोजक निशांत राज, अनूप यादव, शत्रुघ्न भगत, साहेब रजा खान आदि उपस्थित हुए।

---------------

देश को एक सूत्र में बांधने के लिए डा. प्रसाद ने दिया बलिदान

संसू, मकेर(सारण): मकेर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन शर्मा के नेतृत्व में मंडल कार्यालय मकेर के अलावा मंडल के सभी आठ शक्ति केंद्रों पर बलिदान दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष डा. सुचिंद्र साह ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। मौके पर पंचायती राज के जिला संयोजक शैलेश कुमार शर्मा, अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश्वर बैठा, मंडल के महामंत्री बालेश्वर सिंह, शिवनाथ मांझी, मंडल के उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, भीम राय, अतुल श्रीवास्तव, विजय शर्मा, सुरेश शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बेनी माधव सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। ---------------

गड़खा पूर्वी मंडल ने मनाया बलिदान दिवस

संसू, गड़खा : गड़खा पूर्वी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चितामनगंज बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने अध्यक्षता की। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, इंद्र राय, संजय सिंह, श्रीनिवास सिंह, त्रिलोकी शर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, सुनील शर्मा, निरज कुमार सिंह आदि शामिल हुए।

एकता-अखंडता व त्याग के प्रतीक थे डा. श्यामा: पूर्व विधायक

संसू, डोरीगंज: सदर प्रखंड के चिरांद, डुमरी एवं मानुपुर जहांगीर गांव मे जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता व अखंडता के लिए बलिदान देने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता, अखंडता एवं त्याग के प्रतीक थे। अतिथियों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बारी बारी से स्व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष हरेश्वर सिंह, विपिन सिंह, दिनेश सिंह राजन, विनय कुमार विमल, गनौर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी