सारण में अब कोरोना से मौत की रफ्तार पर भी लगी ब्रेक

सारण जिले में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब कोरोना से मौत की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:19 PM (IST)
सारण में अब कोरोना से मौत की रफ्तार पर भी लगी ब्रेक
सारण में अब कोरोना से मौत की रफ्तार पर भी लगी ब्रेक

सारण जिले में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद अब कोरोना से मौत की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आम लोगों को भी राहत देने वाली है। जून में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक-दो ही रही है। वहीं मई महीने में यह आंकड़ा पांच-छह तक हो गई थी। जून में तो पांच, छह व सात जून को एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि सारण में कोरेाना से मौत का आंकड़ा सौ के पार हो चुका है। इसमें में अधिकांश कोरोना से मरे व्यक्ति के स्वजनों को जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार-चार लाख की सहायता राशि भी दी चुकी है। जिलाधिकारी डा. नीलेश रामचंद्र देवरे खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।

17 मई से 17 जून तक कोरोना से हुई मौतों का ब्योरा

दिनांक - मौत

17 मई - 03

18 मई - 07

19 मई - 07

20 मई - 07

21 मई - 11

22 मई - 11

23 मई - 02

24 मई - 00

25 मई - 03

26 मई - 05

27 मई - 00

28 मई - 03

29 मई - 04

30 मई - 00

31 मई - 02

01 जून - 00

02 जून - 01

03 जून - 01

04 जून - 01

05 जून - 00

06 जून - 00

07 जून - 00

08 जून - 02

09 जून - 01

10 जून - 01

11 जून - 01

12 जून - 01

13 जून - 00

14 जून - 00

15 जून - 05

16 जून - 03

17 जून - 00

----------

10-17 जून तक कितने मिले कोरोना पाजिटिव

दिनांक - जांच पाजिटिव

10 जून - 3351 - 08

11 जून - 3710 - 07

12 जून - 3227 - 02

13 जून - 2922 - 01

14 जून - 3219 - 03

15 जून - 1902 - 03

16 जून - 1913 - 02

17 जून - 3371 - 09

chat bot
आपका साथी