56 सौ लोगों की कोरोना जांच में मिले नौ पॉजिटिव मरीज

सारण। जिले में शनिवार को 5650 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें मात्र नौ कोरोना पॉजिटिव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:01 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:01 PM (IST)
56 सौ लोगों की कोरोना जांच में मिले नौ पॉजिटिव मरीज
56 सौ लोगों की कोरोना जांच में मिले नौ पॉजिटिव मरीज

सारण। जिले में शनिवार को 5650 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें मात्र नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये। वही विगत दो दिनो में अनके लोगों का सैंपल कलेक्ट कर आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। नये नौ पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 5586 हो गई है। वहीं बीते दिन 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये थे। उक्त सभी जांच रैपिड एंटीजन किट से किया गया है। विदित हो कि जिले में प्रतिदिन करीब पांच हजार लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ माध्वेश्वर झा ने बताया कि जिले में अब तक 04 लाख 08 हजार 094 लोगों का कोरोना जांच किया जा चुका है। जिसमें 5586 लोग पॉजिटिव पाये गये। जिसमें से करीब 54 सौ लोग स्वस्थ होकर घर को जा चुके हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर मात्र 01 ही रह गई है। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के अलावे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल पॉजिटिव मरीजों में से 54 सौ लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि, एक्टिव केस की संख्या 176 हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक जिले में 339 कंटेनमेंट जोन बनाये गये थे, जिसमें 338 जोन को समाप्त किया जा चुका है तथा मात्र 01 कंटेनमेंट जोन ही एक्टिव है।

कोरोना रिपोर्ट

सारण में नये पॉजिटिव मरीज - 09

शुक्रवार को मिले - 22

गुरुवार को मिले - 15

कुल पॉजिटिव केस - 5586

स्वस्थ हुए - 5400

मौत की संख्या - 00

आइसोलेशन में भर्ती - 176

chat bot
आपका साथी