मुंबई से कोरोना लेकर 9 यात्री पहुंचे छपरा

कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। छपरा जंक्शन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन शिफ्टों में 24 घंटे यात्रियों की जांच की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुंबई से आने वाली ट्रेनों पर विभाग की विशेष नजर है। शनिवार की शाम में मुंबई से छपरा पहुंचने वाले पवन एक्सप्रेस के यात्रियों की जांच की गई। पवन एक्सप्रेस से करीब 450 यात्री छपरा जंक्शन पर उतरे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:17 PM (IST)
मुंबई से कोरोना लेकर 9 यात्री पहुंचे छपरा
मुंबई से कोरोना लेकर 9 यात्री पहुंचे छपरा

सारण। कोरोना की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया है। छपरा जंक्शन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन शिफ्टों में 24 घंटे यात्रियों की जांच की व्यवस्था की गई है। इस दौरान मुंबई से आने वाली ट्रेनों पर विभाग की विशेष नजर है। शनिवार की शाम में मुंबई से छपरा पहुंचने वाले पवन एक्सप्रेस के यात्रियों की जांच की गई। पवन एक्सप्रेस से करीब 450 यात्री छपरा जंक्शन पर उतरे थे। इन सभी यात्रियों की कोरोना जांच छपरा जंक्शन पर की गई। जिसमें से 9 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इस संबंध में सिविल सर्जन जेपी सुकुमार ने बताया कि छपरा जंक्शन पर विशेष नजर रखी गई है और सभी यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है। रविवार को भी छपरा जंक्शन पर दो यात्री जांच के दौरान कोरोना मरीज पाए गए हैं। इस संबंध में सदर अस्पताल के डीपीएम अरविद कुमार ने बताया कि कोरोना जांच के बाद पॉजिटिव पाए गए मरीजों को एंबुलेंस से उनके घर पर भेजा गया और दवा देते हुए उन्हें होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों के बीच कोरोना मरीज को देखते हुए छपरा जंक्शन पर दो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसी एंबुलेंस से उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। इनसेट

वैक्सीनेशन को लेकर उमड़ रही लोगों की भीड़

फोटो 11 सीपीआर 5 जासं, छपरा : छपरा सदर अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों एवं प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वैक्सीनेशन लेने के बाद लोग एक दूसरे को जागरूक भी कर रहे हैं और वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सारण जिला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने रविवार को कोरोना का टीका लिया। उन्होंने टीका लेने के बाद सभी लोगों से अपील किया कि आप लोग भी आकर टीकाकरण करवाएं और इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद वे पूरी तरह से अपने आप को बेहतर महसूस कर रहे हैं। उधर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने टीकाकरण अभियान को लेकर सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।

chat bot
आपका साथी