बच्चे के रोने से मां हुई इतनी नाराज कि उठाया ये खतरनाक कदम, देखकर पिता के उड़े होश

बिहार के सारण जिले में बच्चे के रोने की आवाज से नाराज हुई मां ने फेविक्विक से उसके होंठ को चिपका दिया। पिता ने बच्चे को देखा तो उसके होश उड़ गए। बच्चे को बचा लिया गया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 12:11 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 08:29 PM (IST)
बच्चे के रोने से मां हुई इतनी नाराज कि उठाया ये खतरनाक कदम, देखकर पिता के उड़े होश
बच्चे के रोने से मां हुई इतनी नाराज कि उठाया ये खतरनाक कदम, देखकर पिता के उड़े होश

सारण, जेएनएन। कभी-कभी ऐसी भी घटनाएं सामने आ जाती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।बच्चे मां-बाप के जिगर के टुकड़े होते हैं। बच्चे के लिए हर दुख सहने को वे तैयार रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसी भी घटनाएं सामने आ जाती हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है।

ऐसी ही एक घटना छपरा में हुई है। एक मां ने अपने बच्चे के रोने की आवाज इतनी नागवार गुजरी की उसने उसके होठों पर फेवीक्विक लगा दिया। पिता ने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत अब खतरे के बाहर है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरपुर में डेढ़ साल का एक बच्चा काफी देर से रोये जा रहा था। इस पर उसकी मां इतनी नाराज हुई कि उसने फेवीक्विक से उसके होठ चिपका दिए। कुछ देर बाद बच्चे के पिता घर आए तो देखा, वह चुपचाप बिस्तर पर पड़ा हुआ है।  उसकी आंखें खुली थी और मुंह से झाग निकल रहा था।

यह देख वे घबरा गए। उन्होंने पत्नी शोभा से इस बारे में पूछा तो, उसने लापरवाही से जवाब देते हुए कहा कि काफी समय से वह रो रहा था। चुप नहीं होने पर उसके होंठ पर ग्लू लगा दिया।

यह सुनकर उन्होंने माथा पीट लिया। बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि इस बाबत कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।

 स बाबत कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी