सीएस के निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

सिविल सर्जन डॉ. माधेश्वर झा ने मंगलवार को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:50 PM (IST)
सीएस के निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी
सीएस के निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

मशरक (सारण): सिविल सर्जन डॉ. माधेश्वर झा ने मंगलवार को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन डॉ. माधेश्वर झा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत नारायण कश्यप की एक दिन की हाजिरी काटने का निर्देश। प्रभारी डॉ. कश्यप 30 नवंबर तक छुट्टी पर गए थे। मंगलवार को वापस आना था, लेकिन वे नही लौटे थे। इसके बाद अस्पताल के सभी कक्ष व मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की जमकर क्लास लगाई।

सिविल सर्जन ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को अपने दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी लगन व सेवा भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करे। निरीक्षण के दौरान कर्णकुदरिया पंचायत के आशा मंजू देवी ने शिकायत किया कि प्रसव कराने के दौरान एएनएम द्वारा रिश्वत मांगी जाती है। वहीं रोगी कल्याण समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह ने सिविल सर्जन सारण को एक आवेदन दिया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा ड्यूटी किए बगैर हाजिरी बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि रोस्टर बनाया जाए। रोस्टर के अनुसार चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी करायी जाए। यक्ष्मा रोगियों का मशरक अस्पताल में ससमय जांच नहीं होने से सरकार की जनकल्याणकारी योजना कागजी साबित हो रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराई जाए जैसी समस्याओं को रखा।

मौके पर डीआइओ डॉ. अजय कुमार शर्मा, डीपीएम अरविद कुमार, एसएमओ डॉ. रंजीतेष कुमार, यूनिसेफ एसएमसी आरती डॉ. आरती त्रिपाठी के अलावे मशरक अस्पताल के डॉ. पवन भारती, डॉ. रिजवान अंसारी, डॉ. एसके विद्यार्थी, डॉ. इकबाल, डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. मनोरंजन सिंह, एकाउंटेंट जयनारायण स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज राजा सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी