प्रेम विवाह करने वाली मनीषा शादी के मात्र चार माह बाद गायब

थानाक्षेत्र के मसूरिया गांव में मात्र चार माह पूर्व ब्याही गई नवविवाहित लापता है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:13 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:13 PM (IST)
प्रेम विवाह करने वाली मनीषा शादी के मात्र चार माह बाद गायब
प्रेम विवाह करने वाली मनीषा शादी के मात्र चार माह बाद गायब

संसू, मकेर(सारण) : थानाक्षेत्र के मसूरिया गांव में मात्र चार माह पूर्व ब्याही गई नवविवाहित की हत्या कर शव गायब कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की बताई जाती है। मृतका तरैया थाना के नवरतनपुर उसरी गांव के छठू साह की पुत्री मनीषा कुमारी बताई जाती है। उसकी मौत की सूचना पर शुक्रवार को परिवार के दर्जनों महिला एवं पुरुष मकेर थाना पहुंचे एवं थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई।

घटना के सबंध में मृतका की चाची अनिला देवी ने बताया की मनीषा अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। वहां एक ही फ्लैट में रह रहे मकेर थाना के मसूरिया गांव के विनोद साह का पुत्र शैलेन्द्र साह से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी करने का निश्चय कर मंदिर में विवाह करने की ठान ली। दोनों के जिद के कारण परिजनों ने दोनों की शादी करा देने का मन बना लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 19 अप्रैल 2021 को दिल्ली के एक मंदिर में दोनों परिवारों के मैजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी कर दी गई। शादी के बाद शैलेन्द्र अपनी पत्नी मनीषा को लेकर अपने गांव गंजमसूरिया आ गया एवं साथ साथ रहने लगे। इसी बीच गांव वालों ने शुक्रवार को मनीषा के परिवार वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इस जानकारी के बाद परिवार के लोग गांव पहुंचे हैं। दो दिन पूर्व मनीषा ने अपने पापा को फोन कर मांगा था शैक्षिणक प्रमाण पत्र

परिजनों का कहना हे कि हत्या के ठीक दो दिन पहले मनीष अपने पापा को फोन कर शैक्षिणक प्रमाण पत्र मांगी था लेकिन परिजनों को क्या पता कि यह उसकी अंतिम काल है। मकेर थान पहुंची मृतका की दादी रामपति देवी, बुआ उषा, चाची अनिला देवी सहित अन्य परिजनों ने कहा कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को नदी में प्रवाहित कर दिया गया है। उधर सूचना मिलते ही मकेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की सास लालमती देवी को लेकर थाना आई एवं पूछताछ कर रही है। मृतका चार बहन में तीसरी थी। ------------

- मनीषा के मायके वालों ने हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

- थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, विवाहिता की सास को पुलिस ने लिया हिरासत में

chat bot
आपका साथी