सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के बैरागी भूमि गांव में तीन दिन पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 11:11 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत, स्वजनों ने जताई हत्या की आशंका

पानापुर : थाना क्षेत्र के बैरागी भूमि गांव में तीन दिन पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला का मौत हो गई। महिला बैरागी भूमि गांव निवासी अलाउद्दीन मियां की 50 वर्षीय पत्नी गलू बीबी बताई जा रही है। सोमवार की शाम गलू बीबी अपने पुत्र व पोते-पोतियों के साथ लखनपुर बाजार से खरीदारी कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच बाइक से धक्का लगने से वह घायल हो गई। घायल अवस्था में स्वजन इलाज के लिए पटना ले गए थे, जहां गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम जैसे ही उसका शव घर पहुंचा पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उधर इस घटना को लेकर मृत महिला के पति अलाउद्दीन मियां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या की नीयत से नशे धुत गांव के ही मुन्ना कुमार गिरि एवं शिवनराण गिरि तथा एक अन्य व्यक्ति ने बाइक से ठोकर मार दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

संवाद सूत्र, पानापुर : थाना क्षेत्र के बैरागी भूमि गांव में तीन दिन पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला का मौत हो गई। महिला बैरागी भूमि गांव निवासी अलाउद्दीन मियां की 50 वर्षीय पत्नी गलू बीबी बताई जा रही है। सोमवार की शाम गलू बीबी अपने पुत्र व पोते-पोतियों के साथ लखनपुर बाजार से खरीदारी कर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच बाइक से धक्का लगने से वह घायल हो गई। घायल अवस्था में स्वजन इलाज के लिए पटना ले गए थे, जहां गुरुवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम जैसे ही उसका शव घर पहुंचा पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उधर इस घटना को लेकर मृत महिला के पति अलाउद्दीन मियां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या की नीयत से नशे धुत गांव के ही मुन्ना कुमार गिरि एवं शिवनराण गिरि तथा एक अन्य व्यक्ति ने बाइक से ठोकर मार दी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

संसू, दाउदपुर( सारण ) : दाउदपुर चट्टी निवासी परमात्मा राम के सबसे छोटा पुत्र 21 वर्षीय सुशांत कुमार राम की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना की जानकारी स्वजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, सुशांत शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए रेलवे लाइन के तरफ गया था। कोहरा के कारण ट्रेन स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ने से वह चपेट में आ गया। काफी देर होने पर स्वजनों ने खोजबीन की तो उसका शव ट्रैक के पास क्षत-विक्षत मिला। स्वजनों ने बताया कि युवक की शादी अगले ही वर्ष अप्रैल माह में होने वाली थी। परमात्मा राम के पांच पुत्रों में से मंझले पुत्र पिटू की तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। छोटे पुत्र की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

chat bot
आपका साथी