एनडीए के नेतृत्व में बिहार का तेजी से हुआ विकास : जेपी नड्डा

सारण। दिघवारा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एनडीए के भाजपा प्रत्याशी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 08:21 PM (IST)
एनडीए के नेतृत्व में बिहार का तेजी से हुआ विकास : जेपी नड्डा
एनडीए के नेतृत्व में बिहार का तेजी से हुआ विकास : जेपी नड्डा

सारण। दिघवारा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह के समर्थन में शनिवार को सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सारण मां अंबिका व गढ़देवी मईया तथा बाबा हरिहर की पावन स्थल के साथ साथ राजनीतिक चेतना की भूमि है और यहां के लोग बिहार के हित में अपना निर्णायक फैसला करते आए हैं। इसलिए निवेदन करने आया हूं कि बिहार की तरक्की के लिए एनडीए के पक्ष में मतदान करें। एनडीए की जीत किसी व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि बिहार की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हुआ, आगे भी होगा, जबकि राजद गठबंधन की सरकार बनी तो विनाश होगा। महागठबंधन में राजद का मतलब अराजकता, माले का मतलब विध्वंस और कांग्रेस का तो लटकाना अटकाना और भटकाना से पुराना याराना है। इसलिए सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार सिंह को भारी मतों से विजयी बनाएं। दिघवारा के जयगोविद हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के आंकड़ों के साथ बदलते भारत बदलते बिहार की आंकड़ा पेश की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने बिहार के लिए 11 मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी। पटना एम्स को चालू करवाया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में 10 हजार करोड़, स्वास्थ्य के क्षेत्र में 6,000 करोड़, सड़क के लिए 54,000 करोड, पुल निर्माण के लिए 14 हजार करोड़, रेलवे दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए 22 हजार करोड़ की राशि दी है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने देश और बिहार में विकास का आईना दिखाया है। कोरोना काल में केंद्र सरकार ने 80 करोड़ गरीब परिवारों को खाद्यान्न दिया। मार्च से लेकर दिवाली छठ तक मुफ्त राशन देने की व्यवस्था की गई हैं। आठ करोड़ महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस, 20 करोड़ बहनों के खाते में 500-500 रुपये की राशि भेजी गई। स्वच्छता अभियान के तहत देश भर में 22 करोड़ और बिहार में एक करोड़ 22 लाख घरों में इज्जत घर बनाकर सरकार ने महिलाओं का इज्जत बढ़ाया है। आठ करोड़ 56 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये भेजे गए। उन्होंने कहा कि पहले लोग नारे लगाते थे कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेंगे। जब नरेन्द्र मोदी के पास 303 सांसद हुए तो धारा 370 को खत्म कर देश में एक विधान, एक संविधान, एक प्रधान को पूरा किया। राम मंदिर मामले को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लटका कर रखना चाहा लेकिन नरेन्द्र मोदी की इच्छा शक्ति से तब कोर्ट ने रोज ब रोज सुनवाई कर फैसला दिया। कार्यक्रम संचालन विधानसभा प्रभारी पं वेद प्रकाश उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार गांई ने किया।

chat bot
आपका साथी