जाम व उड़ती धूल ने जीना किया मुहाल

सारण। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में देरी व बालू के अवैध धंधे के कारण हो रही जाम की सम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:10 PM (IST)
जाम व उड़ती धूल ने जीना किया मुहाल
जाम व उड़ती धूल ने जीना किया मुहाल

सारण। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में देरी व बालू के अवैध धंधे के कारण हो रही जाम की समस्या एमएच 19 के किनारे बसे लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं इस प्रचंड गर्मी ने लोगों की समस्या को और बढ़ा दी है। लू के साथ उड़ती धूल भी लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। लोग सांस की बीमारी से परेशान होने लगे। यहां के लोग कोरोना के साथ जाम, प्रचंड गर्मी के बीच लू, उड़ती धूल के साथ रोज जूझ रहे हैं आलाधिकारी कागजों पर फरमान जारी करते हैं, लेकिन हकीकत उस फरमान से कोसों दूर है। छपरा से पटना की ओर जाने वाले लोगों ने भले ही अपना रास्ता बदल दिया, लेकिन इस एनएच के किनारे रहने वाले गांव के लोग कहां जाएं। लोग कहने लगे हैं कि प्रशासन के बल पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे बालू के अवैध धंधे का खामियाजा करीब 25 हजार की आबादी झेल रही है। वहीं रही सही कसर सड़क निर्माण कंपनी पूरी कर दे रही है।छपरा से दिघवारा तक कई स्थानों पर विभिन्न तरह के निर्माण कार्य चल रहे हैं।. इस वजह से हवा के साथ उड़ती धूल ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।. इससे बचने के कोई उपाय काम नहीं आ रहे। गृहस्थी चलाने के लिए इन धूल भरी सड़कों पर निकलना पर रहा है।. बालू लेकर जा रहे ट्रकों व अन्य वाहनों के चलने से यहां आसपास के घरों में रह रहे लोगों को भी धूल-मिट्टी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।. वाहनों के चलने से धूल सड़क से उड़कर उनके घरों में जा रही है और लोग बीमार हो रहे हैं।

धूल की वजह से दमा, एलर्जी, चर्म व आंखों की बीमारी वाले मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर आरबी सिंह बताते हैं कि उनके यहां आने वाले रोगियों में अस्थमा, चर्म रोग, हृदय रोगी ज्यादा हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की भीड़ लगी रह रही है।.

विष्णुपुरा के समाजसेवी नीरज सिंह बताते हैं कि उनके गांव के पंकज प्रसून, गामा पंडित, मुकेश कुमार सिंह, पशुपति सिंह, ललन ठाकुर, विनोद सिंह, सतेंद्र सिंह, अमृत सिंह, मुन्ना सिंह, राजीव रंजन, राहुल मांझी, नीरज सिंह, अमित सिंह इस धूल के कारण कई बीमारी से ग्रसित हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं महाराजगंज पंचायत के अधिवक्ता धनंजय सिंह बताते हैं कि उन्हें छपरा रोजाना जाना पड़ता है। जिसके कारण उन्हें तथा उनके बच्चे को एलर्जी की बीमारी हो गई है। महाराजगंज के मुखिया राजेश्वर प्रसाद बताते हैं कि सड़क पर उड़ रही धूल के कारण उनके पड़ोसी मनोरंजन सिंह की बाईपास सर्जरी तक करानी पड़ी है। चिरांद के राज किशोर सिंह स्वास्थ संबंधी बीमारी से परेशान हैं। पहले वे रोज कचहरी जाया करते थे लेकिन बीमारी ने उन्हें समय से पहले घर पर रहने को विवश कर दिया है।

chat bot
आपका साथी