सारण में शहादत दिवस पर याद किए गए जगदेव प्रसाद

शहर के सलेमपुर मोहल्ला स्थित जदयू कार्यालय में बिहार के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस समारोह का आयोजन जदयू के वरीय नेता डा अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM (IST)
सारण में शहादत दिवस पर याद किए गए जगदेव प्रसाद
सारण में शहादत दिवस पर याद किए गए जगदेव प्रसाद

सारण। शहर के सलेमपुर मोहल्ला स्थित जदयू कार्यालय में बिहार के लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस समारोह का आयोजन जदयू के वरीय नेता डा अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद छपरा की पूर्व मुख्य पार्षद शोभा देवी एवं छपरा नगर निगम के उप महापौर नागेन्द्र राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद के कृतित्व व्यक्तित्व की चर्चा की। कार्यक्रम को रमेश प्रसाद, मिन्नी सिन्हा, प्रदीप गुप्ता, दिगंबर तिवारी, पंकज तिवारी, मनोज कुमार गुप्ता, प्राण कुमार चन्द्रवंशी, भरथरी राय, हरेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश राज आदि ने सम्बोधित किया। मांझी में शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया

संसू, मांझी : शहीद जगदेव प्रसाद के 48 वें शहादत दिवस पर मांझी प्रखंड के कोहड़ा बाजार मुख्य सड़क के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा पर ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों ने माल्यार्पण किया। ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू पिछड़ों, शोषित, दलित, किसान-मजदूरों के मसीहा थे। वे जब तक रहे उनके हक के लिए लड़ते रहे। जगदेव बाबू का सपना समाजवाद का सही मायने में स्थापना करना था। हम उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अगर संकल्प लें तभी जगदेव बाबू का सपना साकार होगा मौके पर सत्यदेव प्रसाद, राज कुमार राय, प्रेम शंकर प्रसाद, आत्मा राम, हसनैन आलम, बाल मुकुंद सिंह, मनोज राम, कृष्णा महतो, लालधर राम, सन्नी कुमार, निशांत कुमार, अरुण कुमार, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी