मठनपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, दर्जन भर जख्मी

सारण। एकमा नगर पंचायत के मठनपुरा गांव में विवाद में एक पक्ष के घर पर हमला कर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इतना ही नहीं घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दलित बस्ती के विदेशी राम के दामाद विनय राम शनिवार को गांव के खेत में घोंघा पकड़ने अपने साले राजन के साथ गए थे। घोंघा पकड़ने के दौरान वे गांव के राजकुमार सिंह उर्फ काका के खेत में घुस गये। यह देखकर रामकुमार सिंह उर्फ काका ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई जिसे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 07:33 PM (IST)
मठनपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, दर्जन भर जख्मी
मठनपुरा गांव में दो पक्षों के विवाद में घर में घुसकर पीटा, दर्जन भर जख्मी

सारण। एकमा नगर पंचायत के मठनपुरा गांव में विवाद में एक पक्ष के घर पर हमला कर मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। इतना ही नहीं घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दलित बस्ती के विदेशी राम के दामाद विनय राम शनिवार को गांव के खेत में घोंघा पकड़ने अपने साले राजन के साथ गए थे। घोंघा पकड़ने के दौरान वे गांव के राजकुमार सिंह उर्फ काका के खेत में घुस गये। यह देखकर रामकुमार सिंह उर्फ काका ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। जिसके बाद रविवार की दोपहर में राज कुमार सिंह उर्फ काका ने गांव के लोगों के साथ दलित बस्ती स्थित विदेशी राम के घर पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई की। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिलाओं के साथ छेड़खानी की गई। छोटे बच्चों को भी पीटा गया। मारपीट की घटना में श्रीराम राम, चन्द़शेखर राम, विशाल राम, फुलेशर राम, मनीब राम, रामावती देवी के अलावा दर्जन भर महिला-पुरूष जख्मी हुए है। घटना के बाद से गांव में तनाव है। तनाव की स्थिति को देखते हुए एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, जनता बाजार थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ गांव में कैंप किये हुए है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई थी। घायलों का उपचार एकमा अस्पताल में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी