दिघवारा में आधी आबादी की अनदेखी पड़ सकती भारी

पंचायत चुनाव सिर पर आते ही प्रखंड कीदस पंचायतों की रंगत बदल गई है। 13 नवंबर को यहां वोटिंग होगी। चुनाव में प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 03:42 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 03:42 PM (IST)
दिघवारा में आधी आबादी की अनदेखी पड़ सकती भारी
दिघवारा में आधी आबादी की अनदेखी पड़ सकती भारी

संसू, दिघवारा : पंचायत चुनाव सिर पर आते ही प्रखंड कीदस पंचायतों की रंगत बदल गई है। 13 नवंबर को यहां वोट डाले जाएंगे। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज है। संभावित दावेदार भी मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में अभी से ही कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

पिछले लोकसभा, विधानसभा या फिर पंचायत चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि प्रखंड में आधी आबादी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहीं हैं। इस पंचायत चुनाव में ताल ठोक रहे दावेदारों को आधी आबादी की अनदेखी भारी पड़ सकती है। मतदाता सूची इसी ओर ही इशारा कर रही है। मतदाता सूची में महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में पांच हजार से भी कम का अंतर है। प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के कुल 73593 मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 39173 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 34420 है। थर्ड जेंडर शून्य हैं। प्रखंड के सीतलपुर पंचायत में पुरुष और महिला मतदाताओं में मात्र 207 वोट का ही अंतर है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 3806 है तो महिला मतदाता 3599 है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश पुरुष मतदाता बाहर चले गए हैं। ऐसे में इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि होने वाले पंचायत चुनाव में महिला मतदाता ही बढ़-चढ़कर वोट डालेंगी और उनकी अहम भूमिका होगी।

दिघवारा के किस पंचायत में कितने वार्ड व कितने वोटर

पंचायत- वार्ड - पुरुष वोटर- महिला वोटर - कुल मतदाता

झौवां 14 वार्ड 3405 3044 6449

हराजी 13 वार्ड 4335 3716 8051

रामपुरआमी 14 वार्ड 4270 3754 8024

मानूपुर 11 वार्ड 3563 3133 6696

बरूआ 15 वार्ड 4110 3610 7720

सीतलपुर 13 वार्ड 3806 3599 7405

बस्तीजलाल 12 वार्ड 3523 3053 6576

त्रिलोकचक 13 वार्ड 3330 2944 6274

कुरैयां 13 वार्ड 3617 3069 6686

अकिलपुर 20 वार्ड 5214 4498 9712

-----------------

- 207 का ही अंतर है शीतलपुर पंचायत में पुरुष और महिला मतदाताओं में

- 10 पंचायतों में कुल 73593 मतदाताओं की संख्या

- 39173 पुरुष मतदाताओं व 34420 महिला मतदाताओं की संख्या

chat bot
आपका साथी