सांप के काटने से छात्रा की मौत

सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 15 वर्षीय छात्रा की मौत सांप के काटने से हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:04 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:04 PM (IST)
सांप के काटने से छात्रा की मौत
सांप के काटने से छात्रा की मौत

छपरा बनियापुर। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में 15 वर्षीय छात्रा की मौत सांप के काटने से हो गई। छात्रा की पहचान कल्याणपुर गांव के स्व शंभू सिंह की 15 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। वह नौवीं की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, छात्रा प्रिया कुमार घर की सीढ़ी पर बैठी थी। इसी दौरान सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन डॉक्टर के पास ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी