मजदूर विरोधी नीति के लिए करना होगा संघर्ष : महासचिव

नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में रविवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) का 19 वां जिला सम्मेलन हुआ। उद्घाटन प्रदेश महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:31 PM (IST)
मजदूर विरोधी नीति के लिए करना होगा संघर्ष : महासचिव
मजदूर विरोधी नीति के लिए करना होगा संघर्ष : महासचिव

जागरण संवाददाता, छपरा : नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में रविवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) का 19 वां जिला सम्मेलन हुआ। उद्घाटन प्रदेश महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार मजदूरों की विरोधी है। ये कर्मचारियों को उनका वाजिब हक देना नहीं चाहती। ऐसे में अपना हक पाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कर्मचारियों के हित के लिए बने कानून को दबाना चाहती है। उन्होंने नियोजित शिक्षकों का भी मुद्दा उठाया। कहा कि जब उच्च न्यायालय ने समान काम के लिए समान वेतन देने का आदेश दिया तो नीतीश कुमार की सरकार उसे नहीं दे रही। जानबूझकर उसे सुप्रीम कोर्ट में पहुंचाया गया। दैनिक मजदूरी पर कई विभागों में कर्मियों की बहाली की गई है। उनसे समूह ग के कर्मचारी का काम लिया जा रहा है। लेकिन उन्हें उस कर्मचारी के बराबर पैसा नहीं दिया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जब आप दैनिक मजदूर से समूह ग व घ के कर्मचारी का कार्य ले रहे हैं तो उसे उस कर्मी के बराबर वेतन दिया जाए। अधिकारियों की उदासीनता के कारण कर्मचारियों को न एसीपी का लाभ मिल रहा है और न हीं प्रमोशन ही मिल रहा है। जिस तरह कर्मचारी ने ज्वाइन किया उसी तरह सेवानिवृत भी हो रहे हैं।

राज्य सचिव सुभाषचंद ¨सह, मुख्य संरक्षक महेंद्र राय ने भी अधिकार एवं हक के लिए एकजुटता का आहवान किया। उमाशंकर ¨सह, सैय्यद मो. नजमी, सुरेश कुमार ¨सह, रामेश्वर प्रसाद यादव, अर्जुन ¨सह, नीलम ¨सह, रमेश कुमार यादव ने भी विचार रखे। अतिथियों का स्वागत गो¨वद श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता महासंघ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह तथा संचालन चितररंजन प्रसाद ने किया।

chat bot
आपका साथी