सामुदायिक किचेन बंद करने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

अमनौर। प्रखंड के ढोरलाही पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक भोजन केंद्र बंद होने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ित बुधवार की दोपहर में अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किए । अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सामुदायिक भोजन केंद्र बंद नहीं किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत दी जाएगी ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:19 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 12:19 AM (IST)
सामुदायिक किचेन बंद करने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन
सामुदायिक किचेन बंद करने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

अमनौर। प्रखंड के ढोरलाही पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित सामुदायिक भोजन केंद्र बंद होने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ित बुधवार की दोपहर में अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किए । अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि सामुदायिक भोजन केंद्र बंद नहीं किया गया है। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव राहत दी जाएगी । विरोध प्रदर्शन करने वाले बाढ़ पीड़ितों में महिलाओं की संख्या काफी थी । प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए महिलाओं ने कहा कि मंगलवार से सामुदायिक किचेन बंद है । हमलोग भूखे हैं और मवेशी भी भूखा है । हमारे घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने से बच्चों के साथ ऊंचे स्थान पर शरण लिए है। सीओ सुशील कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में विनोद राम, तेरस राम, अवधेश राम, मुंसी राम , अर्जुन राम , शैलेंद्र राम , मोती राम , दिनेश राम ,अंबिका राम , नंदलालराम , दशरथ राम ,अर्जुन राम , सुनरी देवी , मातेश्री देवी , जानकी देवी, दया देवी , माया देवी , प्रमीला देवी , सुनीता देवी , सुनरी देवी , उमेश राम आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी