मशरक प्रखंड कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामा

प्रखंड के मशरक पूर्वी एवं बंगरा पंचायत से पहुंचे सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:01 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:01 PM (IST)
मशरक प्रखंड कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामा
मशरक प्रखंड कार्यालय पर बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामा

छपरा मशरक। प्रखंड के मशरक पूर्वी एवं बंगरा पंचायत से पहुंचे सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जीआर राशि की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे लोगों को जब पता चला कि बीडीओ सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में बैठे हैं तो आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों प्रखंड कार्यालय के समक्ष पहुंच गए। गेट में ताला बंद देख आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा होते देख बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। सीओ ललित कुमार सिंह ने शीघ्र भुगतान का बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया।

प्रदर्शन करने वालों में मशरक पूर्वी पंचायत के सरोज कुमार गुप्ता, रणजीत कुमार कुशवाहा, मिन्टू कुमार यादव, अनिल साह, वार्ड-12 के वार्ड सदस्या मनोरमा देवी, बिदु देवी, तथा बंगरा पंचायत के चैनपुर गांव निवासी समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह, वार्ड 13 के वार्ड सदस्य रामचंद्र राम, शिव कुमार राय, उपेंद्र राम आदि शामिल थे। महिलाओं ने कहा कि जो लोग एक हजार या दो हजार रुपये कमीशन दिए उनके खाते में जीआर की राशि भेज दी गई है। मौके पर सरोज कुमार गुप्ता, रणजीत कुमार कुशवाहा एवं मिटू कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ सहायता राशि और आधार कार्ड के लिए वार्ड की महिलाओं के साथ अंचल पदाधिकारी से शिकायत की है। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि राशि नहीं मिलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी