सारण में वज्रपात से पांच की मौत, 10 जख्मी

जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात से दो महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई। दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:14 AM (IST)
सारण में वज्रपात से पांच की मौत, 10 जख्मी
सारण में वज्रपात से पांच की मौत, 10 जख्मी

फोटो 4 सीपीआर 2, 3, 13,14

जाटी, छपरा : जिले में शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात ने एक बार फिर लोगों को कभी नहीं भूलने वाला सदमा दे दिया। दो महिलाओं समेत पांच की मौत हो गई। इस घटना में दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में मढ़ौरा थाना क्षेत्र में दो, तरैया में एक व भेल्दी थाना क्षेत्र के दो लोग शामिल है। इनमें मढ़ौरा व भेल्दी में एक-एक महिला की मौत हुई है।

मढौरा प्रखंड के नरहरपुर गाजन टोले के मुंशी राम की पत्नी 50 वर्षीय सोना देवी और नेथुआ निवासी अमेरिका सिह के 35 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की जान वज्रपात से चली गई।

चंदन सिंह धान की रोपनी के लिये खेत तैयार कर रहे थे 11.25 के आसपास वज्रपात हुआ और उनकी मौत हो गई। वहीं नरहरपुर में सोना देवी भी अपने खेत में थी तभी वज्रपात से उनकी जान चली गई। गौरा ओपी प्रभारी रामचन्द्र तिवारी ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को आपदा के तहत चार-चार लाख की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। जिप प्रतिनिधि आनंद कुमार राय, भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने स्वजनों को सांत्वना दी।

वहीं भेल्दी थाना क्षेत्र में जगन्नाथपुर गांव निवासी सुहाग महतो की पत्नी भागमणि देवी(50) व पचरुखी गांव निवासी राजेंद्र मांझी(45) की मौत हो गई। जगन्नाथपुर गांव में सुहाग महतो व सुमाली देवी घायल हो गए है। बताया गया कि सुहाग महतो अपनी पत्नी भागमणि देवी व पड़ोस की महिला सुमाली देवी के साथ झोंपड़ी में बैठे थे तभी वज्रपात हो गया। भागमणि देवी की मौत मौके पर ही हो गई। सुहाग महतो व सुमाली देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।  तीन पुत्र अर्जुन महतो, भीम महतो व मैनेजर महतो मां के शव के पास विलाप कर रहे थे। पुत्री सीमा सदमे में बार-बार बेहोश हो जा रही थी। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने सांत्वना दी। वहीं पचरुखी गांव में भी अपनी झोपड़ी में बैठे राजेंद्र माझी की मौत आकाशीय बिजली से हो गई। पत्नी रेखा देवी, दो पुत्र विकेश मांझी ,राजू मांझी व पुत्री रंजू और संजू को इस हादसे से बदहवास हो गए थे।

वहीं तरैया थाना क्षेत्र के डेवढ़ी तख्त गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मृतक डेवढ़ी गांव का अमेरिकन राम का 24 वर्षीय पुत्र महेंद्र राम है। वह धान की रोपनी करने के लिये बिचड़ा उखाड़ रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरी। घटनास्थल पर ही महेंद्र की मौत हो गई। पास के खेतों में काम कर रहे प्रमोद राम की पत्नी सरोज देवी व शंकर राय के पुत्र प्रमोद राय घायल हो गए। उनका उपचार जारी है। इस हृदत विदारक घटना से पूरा गांव गमगीन हो गया है। पूर्व विधायक जनक सिंह व डेवढ़ी मुखिया प्रतिनिधि प्रो.धनंजय कुमार सिंह ने पहुंच कर स्वजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिविलगंज में पांच लोग घायल

संसू रिविलगंज : पंचपतरा गांव के चंवर में वज्रपात से दो किशोर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ही परिवार के 80 वर्षीय जनार्दन सिंह, उनके पुत्र 60 वर्षीय जयप्रकाश सिंह, उनका पौत्र 14 वर्षीय राज गौरव कुमार एवं पंचपतरा मठिया निवासी त्रिगुणा प्रसाद के अलावा मांझी थाना क्षेत्र के मांझी मियांपट्टी निवासी सुरेंद्र महतो का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार जख्मी हो गए। कृष्ण कुमार मांझी से पंचपतरा गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी